Logo
ब्रेकिंग
13 फरवरी को सारणी में लगेगा रोजगार मेला, 9 कंपनियां करेंगी भर्ती, 775 से अधिक पदों पर मौका नागपुर एम्स में चार साल के हर्ष की मौत, कोल्ड्रिफ कफ सिरप कांड का था पीड़ित, चार माह से ICU में चल र... लोकायुक्त ट्रैप में फंसे बैतूल नायब तहसीलदार के रीडर को चार साल की सजा ई-साइकिल की बैटरी में धमाका, दिव्यांग युवक जिंदा जला महाराष्ट्र के डिप्टी CM अजीत पवार की विमान हादसे में मौत, बारामती में हुआ हादसा एसआईआर–2026 में बैतूल को बड़ी उपलब्धि, कलेक्टर नरेन्द्र सूर्यवंशी को राज्यपाल ने किया सम्मानित बैतूल के लिए गर्व का क्षण — मोहन नागर को मिलेगा पद्मश्री सम्मान बैतूल में भीषण सड़क हादसा: स्कॉर्पियो ने भूतपूर्व सैनिक और भतीजे को मारी टक्कर, दोनों की हालत गंभीर,... डेढ़ करोड़ के छात्रवृत्ति घोटाले का तीसरा आरोपी प्रकाश बंजारे गिरफ्तार, दो पहले ही पकड़े जा चुके भैंसदेही में बड़ा हादसा: स्कूल बस और तूफान की टक्कर में छात्रा की मौत, 11 बच्चे घायल
Header Ad

तीन पिल्लों की पीट-पीटकर कर दी हत्या, मां-बेटे पर मामला दर्ज

मुरैना : मध्यप्रदेश के मुरैना जिले में तीन पिल्लों की लाठी-डंडों से पीट-पीटकर कथित तौर हत्या करने के आरोप में पुलिस ने एक महिला और उसके बेटे के खिलाफ मामला दर्ज किया है। एक अधिकारी ने बुधवार को बताया कि सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आने के बाद यह कार्रवाई की गई। कोतवाली थाने के उपनिरीक्षक शिवम चौहान ने बताया कि यह घटना मंगलवार को मुरैना शहर के महावीरपुरा इलाके में हुई। उन्होंने बताया, “शिकायत के आधार पर सलमा नाम की महिला और उसके बेटे अरमान खान पर पशु क्रूरता निवारण अधिनियम के प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया है। मां-बेटे ने अपने घर के बाहर बैठे पिल्लों की लाठी-डंडों से पिटाई की और किसी ने इस घटना का वीडियो बना लिया।”

अधिकारी ने बताया कि सोशल मीडिया पर वीडियो सामने आने के बाद गौरक्षा समिति के सदस्यों ने आरोपी मां-बेटे के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। चौहान ने बताया कि बुधवार सुबह आरोपी महिला के घर के पीछे एक अन्य पिल्ला और एक कुतिया भी मृत पाई गई। उन्होंने बताया कि जानवरों के शवों का पोस्टमार्टम किया गया और इसकी रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.