Logo
ब्रेकिंग
बैतूल जिला बना भूकंप का केंद्र, मुलताई और पांढुर्णा में महसूस हुए तेज झटके बैतूल मोहदा के खेरा में बड़ा हादसा: श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, 25 घायल, एक बुजुर्ग की ... बैतूल के बर्राढाना गांव में भीषण आग: 15 से अधिक मकान जले, 90% गांव तबाह पांचवीं,आठवीं फेल के लिए राहत की खबर,1 जून से होगी परीक्षा लल्ली और शिवाजी चौक को बड़े शहरों की तरह बनाए।कलेक्टर ने प्रस्ताव बनाने को कहा बेजुबान के लिए इंसानियत: झुलसे बंदर को युवकों ने गोद में बैठाकर 35 किमी दूर पहुंचाया अस्पताल बैतूल के छात्रों का कमाल: गुंजन देशमुख 10वीं में 5वें स्थान पर, ऋतुजा देशपांडे 12वीं गणित में 7वीं र... बैतूल: शराब दुकानों के टेंडर में लापरवाही, जिला आबकारी अधिकारी अंशुमन सिंह चिढ़ार निलंबित बैतूल जिले की नगरपालिकाओं में एल्डरमैन नियुक्त VIDEO :Fire 🔥 on highway बैतूल भोपाल हाइवे पर ट्राला पलटा,लगी आग
Header Ad

जालंधर में गैस टैंकर धमाके में इतने लोगों की मौ’त, इलाकावासियों ने हाईवे किया जाम

0

जालंधर/होशियारपुर : रात को  होशियारपुर जालंधर मार्ग पर स्थित गांव मंडियाला में गैस टैंकर धमाका हादसे के बाद इलाकावासियों में गुस्सा देखा जा रहा है। इलाकावासियों ने हाईवे जाम कर दिया है और धरने पर बैठ गए हैं। लोगों का कहना है कि उनका जो नुकसान हुआ है उन्हें मुआवजा दिया जाए। धरने पर बैठे लोगों ने बताया कि सुबह कोई भी प्रशासनिक अधिकारी या राजीनितक नेता उनकी सार लेने नहीं पहुंचा है।

वहीं बताया जा रहा है कि आग की चपेट में आने से अब तक 2 लोगों की मौतों की पुष्टि हुई है और दर्जनों से अधिक लोग घायल बताए जा रहे हैं जिसमें 9 गंभीर रूप से घायल हैं जिन्हें प्राइवेट अस्पताल दाखिल करवाया गया है। बाकी घायल लोगों को होशियारपुर के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। घायल लोगों में बच्चे व महिलाएं भी शामिल हैं। सूचना मिलते ही होशियारपुर, आदमपुर एयरफोर्स, जालंधर, करतारपुर आदि से दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं और आग बुझाने का काम शुरू कर दिया गया था।

बता दें कि रात करीब 10 बजे होशियारपुर जालंधर मार्ग में पड़ते गांव मंडियाला में रात गैस वाले टैंकर में धमाका हुआ। लोगों को एकदम से समझ नहीं आया कि क्या हुआ, शायद गैस सिलेंडर फटा है। जब लोगों ने घरों से बाहर आकर देखा तो उन्हें आग ही आग दिखाई दी। इस धमाके दौरान कई लोग, कई घर, कई गाड़ियां व दुकानें आग की चपेट में आ गई।  बताया जा रहा है कि एल.पी.जी. गैस टेंकर मिनी बस से टकरा गया जिससे वह पलट गया है। पलटने से गैस रिसाव होने लगा और जोरदार धमाका हुआ जिससे आग चारों तरफ फैल गई।

इस दौरान धमाके में कई लोगों के घायल होने की खबर भी सामने आई थी। आग फैलने से लोगों में अफरा-तफरी मच गई थी। आग लोगों के घरों तक पहुंच गई थी। दुकानों के शटर तोड़ने पड़े और 2 मंजिला घरों पर पहुंचना मुश्किल हो गया। दहशत में आए लोगों को गांव खाली करना पड़ा। लोगों के गुरुद्वारा साहिब में ठहराया गया जहां उनके खाने-पीने की व्यवस्था की गई है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.