Logo
ब्रेकिंग
VIDEO :Fire 🔥 on highway बैतूल भोपाल हाइवे पर ट्राला पलटा,लगी आग The court's decision शादी में चाकू बाजी में हुई हत्या के दोषियों को उम्रकैद अंतर्राज्यीय बाइक चोर पकड़ाया, भैंसदेही पुलिस ने जंगल में छिपाकर रखी बाइकें बरामद भाजपा नेता की जमीन नपवाने गए राजस्व, पुलिस अमले पर हमला बैतूल में हेलमेट चेकिंग अभियान: 14 कर्मचारियों पर जुर्माना, प्रशासन की सख्ती बढ़ी शनिवार बैतूल आयेंगे सीएम मोहन यादव,सुरभि खण्डेलवाल को अर्पित करेंगे श्रद्धा सुमन India Heatwave Alert: कई राज्यों में 40°C पार, IMD की बड़ी चेतावनी चार साल की जैनब ने रखा रोजा। आत्मसंयम,सब्र,अनुशासन का दिया संदेश धुरंधर का दूसरा वर्जन इसी महीने होगा रिलीज, रणवीर नजर आएंगे अंडर कव्हर एजेंट सांझवीर टाईम्स के प्रतिष्ठा अलंकरण समारोह में जिले की 22 विभूतियां सम्मानित
Header Ad

छिंदवाड़ा में शर्मनाक घटना, आदिवासी युवक के साथ मारपीट, पेशाब पिलाने का भी आरोप

छिंदवाड़ा। मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले में हर्रई थाना क्षेत्र के ग्राम तुइयापानी में एक आदिवासी युवक के साथ बर्बरता की घटना सामने आई है, जिसमें कुछ दबंगों द्वारा उसके साथ न सिर्फ मारपीट की गई, बल्कि गांव के रंगमंच पर पेशाब पिलाने का प्रयास किए जाने का आरोप लगा है। इस अमानवीय कृत्य से आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क पर उतरकर प्रदर्शन किया और थाने का घेराव कर दिया।

सूचना मिलते ही एडिशनल एसपी, तहसीलदार, और तीन थानों के थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रण में लेने का प्रयास किया। अधिकारियों द्वारा कड़ी कार्रवाई का आश्वासन दिए जाने के बावजूद ग्रामीणों का आक्रोश शांत नहीं हुआ और वे लगातार आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग करते रहे।

पैसों के विवाद से उपजा विवाद बना हिंसा का कारण

प्राप्त जानकारी के अनुसार, गांव के एक युवक और एक ढाबा संचालक के बीच पैसे को लेकर विवाद हुआ था। आरोप है कि ढाबा संचालक ने पड़ोसी जिले से गुंडों को बुलाकर युवक के साथ मारपीट कराई और फिर उसे गांव के रंगमंच पर ले जाकर पेशाब पिलाने का प्रयास किया, जो कि बेहद अमानवीय और अपमानजनक कृत्य है।

घटना के बाद से गांव में तनाव की स्थिति बनी हुई है। पुलिस एवं प्रशासन के आला अधिकारी गांव में डटे हुए हैं। स्थिति को देखते हुए अतिरिक्त बल तैनात किया गया है। ग्रामीणों ने स्पष्ट रूप से चेतावनी दी है कि जब तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होती, वे शांत नहीं बैठेंगे।

यह घटना न केवल कानून-व्यवस्था पर प्रश्नचिन्ह खड़ा करती है, बल्कि यह भी दर्शाती है कि आदिवासी समाज के साथ अब भी भेदभाव और अत्याचार की घटनाएं किस हद तक बढ़ रही है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.