Logo
ब्रेकिंग
बैतूल में समान शिक्षा की मांग को लेकर जनयात्रा निकली बैतूल को 15 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात, 21 नवंबर को विधायक हेमंत खंडेलवाल करेंगे लोकार्पण और भू... आखिर क्यों बदलती है दिवाली की डेट । जानिए 2036 तक की तारीख धनतेरस: आज सोना-चांदी खरीदने से पहले जान लें ये जरूरी बातें, पूजा और दीपदान का भी है विशेष महत्व सिविल जज बनने के बाद भी नहीं डिगा वैराग्य का संकल्प, प्रखरश्री ने चुना मोक्ष का मार्ग बैतूल बनेगा खेलो का हब, कुकरु को मिनी शिमला बनाने की तैयारी,हेमंत खंडेलवाल के प्रयास रंग लाए, मिली 4... जरूरतमंदों के जीवन की रक्षा का संदेश लेकर आगे बढ़ा रक्तदान अभियान, सनातनी विनोद कुमार बिंदल के मंदिर... सतपुड़ा वैली पब्लिक स्कूल बना बैतूल का नंबर 1 को-एड डे स्कूल, एजुकेशनवर्ल्ड इंडिया स्कूल रैंकिंग 202... बैतूल में SevaMitra की शुरुआत, अब घर बैठे बुक करें होम सर्विस फोन नहीं उठाते सीईओ,मीडियाकर्मियों में नाराजगी,ज्ञापन सौंपा
Seva Mitra
Header Ad

चंडीगढ़ के मौसम को लेकर नई चेतावनी, शुक्रवार और शनिवार को…

चंडीगढ़ः लगभग 16 दिन के बाद पारा फिर 40 डिग्री पार कर गया। 27 अप्रैल के बाद दोपहर को तापमान 40.5 डिग्री दर्ज हुआ, जबकि न्यूनतम तापमान भी बढ़ने लगा है।

मंगलवार रात शहर का तापमान 24.7 डिग्री से नीचे नहीं उतरा। आने वाले दिनों में पार और चढ़ेगा तथा शुक्रवार और शनिवार को 44 डिग्री तक जा सकती है। मौसम विभाग के मुताबिक 17 मई तक शहर का मौसम ऐसा ही गर्म रहेगा। 19 से 21 के बीच हिमाचल में मौसमी बदलाव से चंडीगढ़ का तापमान थोड़ा गिरेगा, लेकिन 21 मई के बाद गर्मी फिर बढ़ने की चेतावनी जारी हुई है।  वहीं स्वास्थ्य विभाग द्वारा भीषण गर्मी को लेकर पहले ही एडवाइजरी जारी की जा चुकी है, कि  लोगों को सावधान रहने की जरूरत है। गर्मी और लू से प्रभावित होने से डी-हाईड्रेशन, हीट स्ट्रोक, बुखार, सिरदर्द, उल्टी, दस्त और कई अन्य समस्याएं हो सकती हैं। विशेषकर बुजुर्गों, बच्चों और पहले से किसी बीमारी से पीड़ित लोगों को इस मौसम में विशेष ध्यान रखने की जरूरत है।

गर्मी व उमस से बचने के लिए नींबू पानी, लस्सी, नारियल पानी व ओ.आर.एस. घोल का अधिक से अधिक इस्तेमाल करे। जितना हो सके साबुन व पानी का प्रयोग करें, बाहर जाने से पहले शरीर को पूरी तरह से ढकें, सूती व हल्के रंग के कपड़े पहनें, संतुलित, घर का बना खाना खाएं, धूप में बाहर जाने से बचें तथा आस-पास की सफाई का विशेष ध्यान रखें।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.