Logo
ब्रेकिंग
NEET विवाद पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश: NTA को बनाएं स्थायी व मजबूत संस्थान, AI और ब्लॉकचेन तकन... कांग्रेस मुख्यालय में CWC की अहम बैठक: खरगे बोले—12 वर्षों में युवाओं का भविष्य तबाह, PM मोदी दें जव... जयपुर एयरपोर्ट पर इंडिगो फ्लाइट की मेडिकल इमरजेंसी लैंडिंग: सूरत से आ रहे यात्री की बिगड़ी तबीयत, अस... राजस्थान में नगर निकाय चुनाव की अधिसूचना जारी: राज्य निर्वाचन आयुक्त ने घोषित किया कार्यक्रम, आचार स... अंकिता भंडारी हत्याकांड: कोर्ट ने फिर खारिज की आरोपियों की जमानत, धामी सरकार की मजबूत पैरवी से दोषिय... पहाड़ी इलाकों में भारी बारिश से काशी में उफान पर गंगा, चेतावनी बिंदु के करीब पहुंचा जलस्तर मुंबई की सड़कों पर मराठी भाषा को लेकर सरकार का सख्त रुख, तैयार हुआ एक्शन प्लान महाराष्ट्र में 28 अगस्त से लागू होगा धर्म स्वतंत्रता कानून 2026: जबरन धर्मांतरण पर 7 साल जेल, बच्चे ... अयोध्या राम मंदिर में चढ़ावा चोरी पर धीरेंद्र शास्त्री का फूटा गुस्सा, बताया सबसे बड़ा कलंक श्रीनगर में सीएम उमर अब्दुल्ला से मिले अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर: पर्यटन और बागवानी में साझेदारी बढ...
Header Ad

Corona Vaccine और Heart Attack से मौ/तों का सच सामने आया! Report में चौंकाने वाला खुलासा

आए दिन युवाओं हार्ट अटैक से अचानक मौत के मामलों में बढ़ौतरी देखने को मिल रही है। इसके बाद ये सवाल उठने लगे कि कहीं इसका कोरोना वैक्सीन से कनेक्शन तो नहीं है। कोरोना वैक्सीन के बाद युवाओं में बढ़ रहे हार्ट अटैक के केसों को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है। कोरोना वैक्सीन को लेकर एक लंबे समय से लोगों में आशंका थी कि इससे युवाओं में हार्ट अटैक और अचानक मौतों का खतरा बढ़ गया है।

लेकिन अब ICMR और AIIMS की एक विस्तृत स्टडी में यह स्पष्ट कर दिया गया है कि कोविड-19 वैक्सीन और युवाओं की अचानक मौतों के बीच कोई सीधा संबंध नहीं है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने भी पुष्टि की है कि युवाओं में हार्ट अटैक के बढ़ते मामलों का कोरोना वैक्सीन से कोई सीधा संबंध नहीं है। मंत्रालय ने स्पष्ट किया है कि ICMR द्वारा किए गए अध्ययनों में कोरोना वैक्सीन और हार्ट अटैक के बीच कोई संबंध नहीं पाया गया है।

युवाओं में हार्ट अटैक का खतरा नहीं बढ़ा

यह अध्ययन मई से अगस्त 2023 के बीच देश के 19 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के 47 अस्पतालों में किया गया। इसमें अक्टूबर 2021 से मार्च 2023 के बीच अचानक मरने वाले स्वस्थ लोगों को शामिल किया गया। अध्ययन के नतीजों से पता चला कि कोरोना वैक्सीन से युवाओं में हार्ट अटैक का खतरा नहीं बढ़ा और उनकी अचानक मौत का इससे कोई संबंध नहीं है।

जानें मौत का कारण

यह अध्ययन ऐसे समय में सामने आया है, जब देशभर में युवाओं में दिल के दौरे से होने वाली मौतों के मामले चिंता का विषय बन गए हैं। ICMR और राष्ट्रीय रोग नियंत्रण केंद्र इन अचानक होने वाली मौतों के कारणों को समझने के लिए लगातार काम कर रहे हैं। इस अध्ययन में जीवनशैली की आदतों और पहले से मौजूद स्वास्थ्य स्थितियों को अचानक होने वाली मौतों का मुख्य कारण माना गया है। बताया जा रहा है कि कोरोना वैक्सीन के कारण युवाओं में हार्ड अटैक का खतरा नहीं बढ़ा है। युवाओं की अचानक हुई मौतों का इससे कोई लेना देना नहीं है। सरकार इस मामले को गंभीरता से ले रही है और इसकी जांच कर रही है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.