Logo
ब्रेकिंग
जेपीएससी भर्ती रद्द करने पर हाईकोर्ट की रोक: छात्रों ने सरकार पर लगाया धोखाधड़ी का आरोप, सभी 24 जिलो... 'वंदे मातरम्' के 6 छंद और 190 सेकंड की समयसीमा: अधूरा गाना अब गैर-कानूनी, गृह मंत्रालय ने तय किए कड़... यूपी गैंगस्टर एक्ट पर सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी, दो वकीलों के खिलाफ आपराधिक कार्रवाई रद्द दिवाली-छठ पर दिल्ली सरकार का बड़ा फैसला: UP-बिहार के लिए शुरू होंगी DTC की लग्जरी बसें वेब सीरीज देखकर बनाई 'चोरी की क्लास': 18 साल होते ही बच्चों को निकालता था हिस्ट्रीशीटर, जबलपुर RPF क... 21 अगस्त वेदर अपडेट: दिल्ली में झमाझम बारिश के आसार, एमपी-राजस्थान और यूपी के कई जिलों में येलो अलर्... जयपुर के बगरू में स्कूल निरीक्षण के दौरान भारी बवाल: CJP कार्यकर्ताओं पर हमला, गाड़ियों में तोड़फोड़ 'लेडी सिंघम' CSP नेहा पच्चीसिया पर FIR: एयरहोस्टेस से DSP बनीं अफसर पर घूसखोरी और आपराधिक साजिश का म... 'चीनी संसद जैसी बन जाएगी लोकसभा': नए संसद भवन के डिजाइन पर बोले शशि थरूर, दूरी और ध्रुवीकरण का कराया... फेल करने की धमकी देकर छात्राओं से किस करता था शिक्षक, हंगामे के बाद एफआईआर
Header Ad

पंजाब में दिल दहला देने वाला हादसा! एक दिन पहले छुट्टी पर आए फौजी सहित 2 की दर्दनाक मौ/त

अजनाला : अजनाला में दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने की टक्कर हो गई। इस हादसे में एक दिन पहले छुट्टी पर आए फौजी और गांव नंगल वंझांवाला के एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि इस हादसे में दो अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों का फिलहाल इलाज चल रहा है। इस हादसे में दुनिया छोड़कर चले गए फौजी की पहचान बलजिंदर सिंह और दूसरे युवक की पहचान आकाश मसीह के रूप में हुई है।

इस संबंध में जानकारी देते हुए हरमनजीत सिंह ने बताया कि उनके गांव के युवक मोटरसाइकिल पर आ रहे थे, तभी सामने से आ रहे मोटरसाइकिल सवार ने छुट्टी पर आए सिपाही को टक्कर मार दी, इस दौरान दो की मौत हो गई और दो गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल लाया गया। इस बारे में बात करते हुए एस.एच.ओ. इंस्पेक्टर मुख्तियार सिंह ने बताया कि इस मामले की जांच की जा रही है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.