Logo
ब्रेकिंग
जरूरतमंदों के जीवन की रक्षा का संदेश लेकर आगे बढ़ा रक्तदान अभियान, सनातनी विनोद कुमार बिंदल के मंदिर... सतपुड़ा वैली पब्लिक स्कूल बना बैतूल का नंबर 1 को-एड डे स्कूल, एजुकेशनवर्ल्ड इंडिया स्कूल रैंकिंग 202... बैतूल में SevaMitra की शुरुआत, अब घर बैठे बुक करें होम सर्विस फोन नहीं उठाते सीईओ,मीडियाकर्मियों में नाराजगी,ज्ञापन सौंपा Ola Uber Ban Chandigarh: ओला-उबर के लाइसेंस रद्द होने के बाद शुरू हुई 'भारत टैक्सी', जानिए यात्रियों... Haryana News: लगातार चौथी बार देश में अव्वल रही करनाल शुगर मिल, केंद्रीय मंत्रियों ने दी प्रतिष्ठित ... NCC DG Team Selection: हरियाणा के होनहार शूटर विजयन्त ढाण्डा ने बढ़ाया राज्य का मान, देश के टॉप-12 शू... Haryana Road Mishap: नूंह सड़क हादसे में चार लोगों की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल; पुलिस जांच में ज... Haryana Crime News: पानीपत में اغवा हुआ बच्चा बरामद, एक लाख में बेचने की थी डील; पुलिस ने दो को दबोच... Gurnam Singh Chaduni Mahapanchayat: धान खरीद की मांग पर अड़े किसान, हाईवे पर बीती रात; आज होगी बड़ी ...
Seva Mitra
Header Ad

Vande Bharat और शताब्दी जैसी Trains ने बढ़ाई यात्रियों की चिंता,जानें क्यों…

ट्रेनों की देरी खत्म होने का नाम नहीं ले रही जिसके चलते यात्रियों को लंबा इंतजार करते हुए परेशानी उठानी पड़ रही है। जहां एक तरफ लंबे रूट की ट्रेन लेट हो रही है वहीं शताब्दी और वंदे भारत व शान ए पंजाब जैसे कई अहम ट्रेनों की देरी से यात्रियों के लिए परेशानी बनते हुए नजर आई।

नई दिल्ली से चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रैस 22487 अमृतसर जाते समय 22 मिनट की देरी के साथ 7.46 पर कैंट स्टेशन पहुंची। इसी क्रम में नई दिल्ली से अमृतसर जाने वाली शताब्दी 12029 जालंधर के अपने निर्धारित समय 12.06 से 23 मिनट की देरी के साथ 12.29 पर सिटी स्टेशन पर पहुंची। वहीं शान ए पंजाब दिल्ली से अमृतसर जाते समय 15 मिनट की देरी के साथ 1.05 पर सिटी स्टेशन पर पहुंची।

वहीं विभिन्न कारणों के चलते कई ट्रेनों को रि-शैड्यूल करके दिल्ली से चलाया जा रहा है जिसके चलते ट्रेनें देरी से स्टेशनों पर पहुंच रही है। इसी क्रम में 12413 जम्मूतवी 13 घंटे की देरी के साथ अजमेर से रवाना हुई व 15 घंटे लेट रहते हुए जालंधर पहुंची। वहीं गर्मी के बीच दोपहर के समय स्टेशन पर प्लेटफर्म पर यात्रियों की संख्या बेहद कम नजर आ रही है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.