Logo
ब्रेकिंग
Gurdaspur News: 'आप' के विरोध के बावजूद गुरदासपुर पहुंची भाजपा की 'नशा मुक्त पंजाब यात्रा'; लालपुरा ... Ferozepur Cyber Crime: कनाडा में बेटे की झूठी गिरफ्तारी का खौफ दिखाकर महिला से 4.70 लाख रुपये की ठगी Phagwara News Today: रंजिश नहीं फिर भी घर पर पेट्रोल बम से हमला; फगवाड़ा में बाल-बाल बचा परिवार Jalandhar Amritsar Rail Alert: जालंधर-अमृतसर रेल रूट प्रभावित; 21 ट्रेनें रद्द, कई गाड़ियां शॉर्ट-टर... Nakodar Crime News: 3.16 लाख की लूट का पुलिस ने किया भंडाफोड़; CMS कंपनी का कर्मचारी ही निकला मास्टर... Chhattisgarh Politics News: भूपेश बघेल का तंज- 'पता नहीं कौन सी सजा मिली कि सत्ता से बाहर हुए, पर जन... Dhamtari News Today: पंखा चालू करने गया और सिर पर गिर पड़ी जर्जर छत; धमतरी विवेकानंद वार्ड की खबर Chhattisgarh Ganeshotsav 2026: 'हे विघ्नहर्ता दूर करो शिक्षा का भ्रष्टाचार'; रायपुर के भटगांव पंडाल ... Balrampur News: उफनती नदी पार कर 9 बच्चों को पढ़ाने पहुंचती हैं 2 महिला शिक्षिकाएं; कलेक्टर ने की जज... Raipur News Today: संवैधानिक आरक्षण बचाओ रैली में गरजे 'जेन जी' युवा; राज्यपाल के नाम सौंपा 20 सूत्र...
Header Ad

कलियुगी बेटा बना हैवान, पिता को दी दर्दनाक मौत, पहले पिलाई शराब और फिर…

फतेहगढ़ साहिब  : जिला फतेहगढ़ साहिब के थाना बडाली आला सिंह अधीन पड़ते गांव रजिन्दरगढ़ के रहने वाले सुखप्रीत सिंह ने अपने पिता बलजिन्दर सिंह को कथित तौर पर शराब पिला कर उसके हाथ बांध नहर में फैंक कर मारने का मामला सामने आया है। थाना बडाली आला सिंह के एस.एच.ओ. इंस्पैक्टर सुधीर सिंह ने बताया कि मृतक बलजिन्दर सिंह की बेटी एनीप्रीत कौर ने बयान दर्ज करवाए हैं, जिसके आधार पर कार्रवाई करते हुए थाना बडाली आला सिंह की पुलिस ने मृतक बलजिन्दर सिंह की लाश का पोस्टमार्टम करवाकर लाश को पारिवारिक सदस्यों को सौंप दिया।

उक्त मामले में कथित आरोपी सुखप्रीत सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। एस.एच.ओ. इंस्पैक्टर सुधीर सिंह ने बताया कि एनीप्रीत कौर बेटी बलजिन्दर सिंह पत्नी परमिन्दर सिंह गांव झनेड़ी ने बयान दर्ज करवाए हैं कि वह तीन बहन भाई हैं, सबसे बड़ा उसका भाई सुखप्रीत सिंह उससे छोटी वह खुद और सब से छोटा भाई हरमनदीप सिंह है। उन्होंने बताया कि उसके पिता बलजिन्दर सिंह 66 वर्षीय जिसकी उनका बड़ा भाई सुखप्रीत सिंह अकसर 12 किले जमीन को लेकर मारपीट भी करता रहता था।

उसकी तरफ से उसके पिता बलजिन्दर सिंह के लापता होने की खबर फैलाई गई, जिस पर जब पुलिस द्वारा जांच पड़ताल की तो उसके पिता की लाश हाथ पैर व मुंह बांधे हुए गंडा खेड़ी नहर पटियाला नजदीक से बरामद हुई, जिसके हाथ पैर पर मुंह बांधे हुए थे। जब इस सम्बन्धित पुलिस ने जांच की तो उन्होंने पाया कि बलजिन्दर सिंह का कत्ल उसके पुत्र सुखप्रीत सिंह ने गेहूं की कटाई को लेकर शराब पिलाकर उसके हाथ पैर बांधकर नहर में धक्का मार कर किया था। एनीप्रीत कौर ने अपने बयानों में उसकी भाभी पर भी शक जाहिर किया है। डी.एस.पी. राज कुमार ने बताया कि कुछ दिन पहले मामल दर्ज कर लिया था और आज आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.