Logo
ब्रेकिंग
सिविल जज बनने के बाद भी नहीं डिगा वैराग्य का संकल्प, प्रखरश्री ने चुना मोक्ष का मार्ग बैतूल बनेगा खेलो का हब, कुकरु को मिनी शिमला बनाने की तैयारी,हेमंत खंडेलवाल के प्रयास रंग लाए, मिली 4... जरूरतमंदों के जीवन की रक्षा का संदेश लेकर आगे बढ़ा रक्तदान अभियान, सनातनी विनोद कुमार बिंदल के मंदिर... सतपुड़ा वैली पब्लिक स्कूल बना बैतूल का नंबर 1 को-एड डे स्कूल, एजुकेशनवर्ल्ड इंडिया स्कूल रैंकिंग 202... बैतूल में SevaMitra की शुरुआत, अब घर बैठे बुक करें होम सर्विस फोन नहीं उठाते सीईओ,मीडियाकर्मियों में नाराजगी,ज्ञापन सौंपा Ola Uber Ban Chandigarh: ओला-उबर के लाइसेंस रद्द होने के बाद शुरू हुई 'भारत टैक्सी', जानिए यात्रियों... Haryana News: लगातार चौथी बार देश में अव्वल रही करनाल शुगर मिल, केंद्रीय मंत्रियों ने दी प्रतिष्ठित ... NCC DG Team Selection: हरियाणा के होनहार शूटर विजयन्त ढाण्डा ने बढ़ाया राज्य का मान, देश के टॉप-12 शू... Haryana Road Mishap: नूंह सड़क हादसे में चार लोगों की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल; पुलिस जांच में ज...
Seva Mitra
Header Ad

एडमिशन फॉर्म जमा करने के अंतिम दिन मुरैना गर्ल्स कॉलेज में ताला, जिम्मेदार ही अचानक गायब

0

मुरैना : शहर स्थित गर्ल्स कॉलेज में अव्यवस्था की शिकायतें सामने आ रही हैं. कॉलेज के खुलने और बंद होने के समय को लेकर भी स्टूडेंट्स सवाल उठा रहे हैं. कॉलेज के मुख्य गेट की चाबी एक क्लर्क के पास रहती है. शनिवार को यूजी-पीजी में एडमिशन के लिए फॉर्म और फीस जमा करने का अंतिम था. छात्राएं अपने फॉर्म का सत्यापन कराने के बाद फीस जमा करने कतार में खड़ी हो गईं. लेकिन कॉलेज के मैन गेट का ही ताला डेढ़ घंटे बाद खुला.

एक क्लर्क के हवाले कॉलेज की चाबी

अव्यवस्था से परेशान टीचर्स व छात्राओं का कहना है कि रोजाना कॉलेज का गेट सुबह 9:30 बजे तक खुल जाता है. हाल ही में अनुकंपा नियुक्ति पर आई क्लर्क को कॉलेज के मैन गेट की चाबी सौंप दी गई. शनिवार को सभी शिक्षक एवं छात्राएं 10 बजे से कॉलेज के गेट पर डेढ़ घंटे तक खड़े रहे. इसके बाद मैन गेट का ताला खोला गया. शिक्षकों ने बताया कि फॉर्म के सत्यापन के लिए एक समिति बनाई गई है. इसमें टीचिंग स्टाफ के राम लखन धाकड़, हरेंद्र सिंह सिकरवार और डॉ विनायक सिंह तोमर हैं.

फॉर्म सत्यापन की समिति के दो टीचर गायब

मामले के अनुसार सत्यापन समिति के दो शिक्षक ड्यूटी से गायब थे. शनिवार सुबह से लेकर शाम तक कॉलेज में फार्म सत्यापन के लिए छात्राएं परेशान होती रही. इसके बाद शाम 4:32 बजे डॉ. विनायक सिंह तोमर की आईडी जारी की गई. प्रो. विनायक सिंह तोमर ने बताया “यूजी-पीजी की छात्राओं के फॉर्म सत्यापन का शनिवार को अंतिम दिन था.”

“प्राचार्य द्वारा सत्यापन के लिए राम लखन धाकड़ और हरेंद्र सिकरवार की आईडी जारी की गई थी. मेरी आईडी भी 4 महीने पहले बनाई जा सकती थी, लेकिन नहीं बनाई. शनिवार को शाम 4.32 बजे बजे मुझसे बिना पूछे मेरी आईडी बनाई गई और पासवर्ड खुद रख लिया. इसके बाद ङी छात्राओं के फॉर्म का सत्यापन हुआ.”

Leave A Reply

Your email address will not be published.