Logo
ब्रेकिंग
पटना में 70वीं BPSC परीक्षा रद्द करने की मांग पर हंगामा: छात्रों ने तोड़े बैरिकेड्स, सीएम आवास घेराव... रायपुर में रक्षाबंधन की भीड़ से पहले जेवर चुराने वाली 2 शातिर महिलाएं गिरफ्तार: ₹12 लाख के सोने-चांद... खैरागढ़ में नवविवाहिता आत्महत्या कांड: दहेज में बाइक-पैसे की मांग और पढ़ाई छुड़ाने वाला पति गिरफ्तार खैरागढ़ में नवविवाहिता आत्महत्या कांड: दहेज में बाइक-पैसे की मांग और पढ़ाई छुड़ाने वाला पति गिरफ्तार बीजापुर में भारी बारिश से उफान पर चिंतावागु नदी: नगर सेना ने बोट से सुरक्षित पार कराई नदी, मरीजों को... कोरबा के देवपहरी वाटरफॉल में रातभर चट्टान पर फंसे रहे 3 दोस्त: 15 घंटे बाद SDRF ने बोट और रस्सी से क... शिक्षक (कृषि) भर्ती में B.Ed. अनिवार्य: छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने खारिज की योग्यता में छूट की मांग, 65 अ... नवा रायपुर सेक्टर-12 में बनेगी 120 करोड़ की आवासीय परियोजना: 29 एकड़ में तैयार होंगे 348 HIG और MIG ... रायपुर में ई-बसों के नए रूट पर फैसला: स्कूल-अस्पताल भी जुड़ेंगे; PMAY आवासों के लिए 30 सितंबर की डेड... छत्तीसगढ़ में ड्रॉपआउट बच्चों के लिए 'लइका चिन्हारी' ऐप: घर-घर डिजिटल सर्वे से स्कूलों में दोबारा मि...
Header Ad

शिमला में पंजाबी युवक का शर्मनाक कांड, रंगे हाथों पुलिस ने किया गिरफ्तार

0

 शिमला पुलिस द्वारा  पंजाब के एक युवक को गिरफ्तार करने का मामला सामने आया है। पंजाब से गया युवक शिमला में नशा तस्करी करता हुआ काबु किया गया। शिमला पुलिस ने नशा तस्कर के पास से 11.5 ग्राम चिट्टा बरामद किया है। इस संबंध में शिमला पुलिस के अधिकारियों ने बताया कि जिला पुलिस द्वारा नशा तस्करों और नशा करने वालों के खिलाफ चलाए जा रहे “मिशन क्लीन-भरोसा” अभियान के तहत पुलिस ने HRTC की एक बस से एक अंतरराज्यीय नशा तस्कर को गिरफ्तार किया।

पुलिस ने HRTC की एक बस से 11.5 ग्राम चिट्टा बरामद किया। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। शनिवार रात करीब 9:50 बजे ठियोग थाना क्षेत्र में पुलिस की एक टीम गश्त कर रही थी। उन्हें सूचना मिली कि हमीरपुर से रिकांगपिओ जा रही एचआरटीसी बस में एक व्यक्ति नशीला पदार्थ लेकर जा रहा है। पुलिस ने तुरंत ठियोग बाईपास पर नाकाबंदी कर बस की तलाशी ली। जांच के दौरान, आरोपी बूटा सिंह (31) निवासी लुधियाना, पंजाब के पास से 11.5 ग्राम नशीला पदार्थ (सफेद) बरामद हुआ। पूछताछ के जरिए यह भी पता लगाया जाएगा कि आरोपी नशीला पदार्थ कहां से ला रहा था और कहां सप्लाई करने वाला था। युवक के कनेक्शन की जांच शुरू कर दी गई है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.