Logo
ब्रेकिंग
सांझवीर टाईम्स के प्रतिष्ठा अलंकरण समारोह में जिले की 22 विभूतियां सम्मानित आर डी कोचिंग के विद्यार्थियों ने जे ई ई मैंस में हासिल की उत्कृष्ट सफलता, 99.68 परसेंटाइल हासिल कर स... Live: एमपी विधानसभा में बजट पेश कर रहे वित्त मंत्री देवड़ा, जानिए किसको क्या मिला नई दिल्ली से ताम्रम जा रही GT एक्सप्रेस के पार्सल वैन में लगी आग, बड़ा हादसा टला 13 फरवरी को सारणी में लगेगा रोजगार मेला, 9 कंपनियां करेंगी भर्ती, 775 से अधिक पदों पर मौका नागपुर एम्स में चार साल के हर्ष की मौत, कोल्ड्रिफ कफ सिरप कांड का था पीड़ित, चार माह से ICU में चल र... लोकायुक्त ट्रैप में फंसे बैतूल नायब तहसीलदार के रीडर को चार साल की सजा ई-साइकिल की बैटरी में धमाका, दिव्यांग युवक जिंदा जला महाराष्ट्र के डिप्टी CM अजीत पवार की विमान हादसे में मौत, बारामती में हुआ हादसा एसआईआर–2026 में बैतूल को बड़ी उपलब्धि, कलेक्टर नरेन्द्र सूर्यवंशी को राज्यपाल ने किया सम्मानित
Header Ad

खंडवा मेडिकल कॉलेज में डॉक्टरों की लापरवाही, सांप के काटने के बाद युवक को नहीं मिला इलाज, हुई मौत

खंडवा। मध्य प्रदेश के खंडवा मेडिकल कॉलेज में डॉक्टरों की लापरवाही बढ़ती ही जा रही है। जहां एक युवक मंगलवार की शाम 4 बजे से भर्ती किया था। लेकिन रात 11 बजे तक भी कोई डॉक्टर उपचार के लिए देखने तक नहीं आया जिसके चलते युवक की मौत हो गई। उसके बाद ग्रामीणों ने आक्रोश जताया और ड्यूटी डॉक्टर पर कार्रवाई की शिकायत कलेक्टर से की। बता दें कि शहर से सटे ग्राम नगचुन में मंगलवार को जितेंद्र हिरवे पिता चेतराम 25 वर्ष खाना बनाते समय लकड़ी निकालने गया था। इस दौरान जितेंद्र को सांप ने काट लिया , परिजन उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे साथ ही ग्रामीणों ने एक बोतल में सांप भी पकड़ कर लाए ताकी डॉक्टरों को बता सके कि कितना जहरीला जंतु है जिससे तत्काल युवक को उपचार मिल सके।

इधर युवक की हालत बिगड़ती जा रही थी। ग्रामीण परेशान हो रहे थे ग्राम के सरपंच सौरभ चौरे ने बताया कि अस्पताल में स्टाफ नर्स ही मौजूद थी। ड्यूटी डॉक्टर नदारद थे, बार – बार ग्रामीण डॉक्टरों को बुलाने की जिद करते रहे, लेकिन 4 बजे से मरीज गंभीर हालत में होने के बावजूद कोई भी डॉक्टर उपचार के लिए उपस्थित नहीं हुआ।

आखिरकार रात 11 बजे युवक ने दम तोड़ दिया, उसकी मौत की पुष्टि करने भी कोई डॉक्टर नहीं आ पाया ड्यूटी नर्स ने परिजनों से कहा कि युवक कि मौत हो चुकी है। इसके बाद ग्रामीणों ने डॉक्टरों की लापरवाही पर नाराजगी जाहिर करते हुए विरोध जताया और जिला कलेक्टर से लापरवाही बरतने वाले डॉक्टर पर कार्रवाई की मांग की है। उसके बाद बुधवार को शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया गया है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.