Logo
ब्रेकिंग
बेजुबान के लिए इंसानियत: झुलसे बंदर को युवकों ने गोद में बैठाकर 35 किमी दूर पहुंचाया अस्पताल बैतूल के छात्रों का कमाल: गुंजन देशमुख 10वीं में 5वें स्थान पर, ऋतुजा देशपांडे 12वीं गणित में 7वीं र... बैतूल: शराब दुकानों के टेंडर में लापरवाही, जिला आबकारी अधिकारी अंशुमन सिंह चिढ़ार निलंबित बैतूल जिले की नगरपालिकाओं में एल्डरमैन नियुक्त VIDEO :Fire 🔥 on highway बैतूल भोपाल हाइवे पर ट्राला पलटा,लगी आग The court's decision शादी में चाकू बाजी में हुई हत्या के दोषियों को उम्रकैद अंतर्राज्यीय बाइक चोर पकड़ाया, भैंसदेही पुलिस ने जंगल में छिपाकर रखी बाइकें बरामद भाजपा नेता की जमीन नपवाने गए राजस्व, पुलिस अमले पर हमला बैतूल में हेलमेट चेकिंग अभियान: 14 कर्मचारियों पर जुर्माना, प्रशासन की सख्ती बढ़ी शनिवार बैतूल आयेंगे सीएम मोहन यादव,सुरभि खण्डेलवाल को अर्पित करेंगे श्रद्धा सुमन
Header Ad

कार व मोटरसाइकिल की भीषण टक्कर, मंजर देख सहमे लोग

गोराया : गोराया के गांव अट्टा के गेट के सामने हुए दर्दनाक हादसे में मोटरसाइकिल सवार की मौत हो गई है। इस संबंध में जानकारी देते हुए ए.एस.आई. बावा सिंह ने बताया कि हादसा सुबह करीब 7 बजे हुआ। हितेश शर्मा पुत्र रविंदर शर्मा निवासी पठानकोट जो गुड़गांव में काम करता है, अपने परिवार के साथ अपनी ग्रैंड विटारा कार में सवार होकर पठानकोट से गुड़गांव जा रहा था, जिसकी टक्कर एक स्पलेंडर मोटरसाइकिल से हो गई।

उन्होंने बताया कि मौके पर मौजूद लोगों के अनुसार मोटरसाइकिल गाड़ी में फंस गया जबकि मोटरसाइकिल सवार नीचे गिर गया और गाड़ी मोटरसाइकिल को कई मीटर तक घसीटती हुई ले गई। भयानक मंजर देख लोग सहम गए। मृतक की पहचान झलमन सिंह निवासी गांव रुड़का खुर्द गोराया के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.