Logo
ब्रेकिंग
फोन नहीं उठाते सीईओ,मीडियाकर्मियों में नाराजगी,ज्ञापन सौंपा Ola Uber Ban Chandigarh: ओला-उबर के लाइसेंस रद्द होने के बाद शुरू हुई 'भारत टैक्सी', जानिए यात्रियों... Haryana News: लगातार चौथी बार देश में अव्वल रही करनाल शुगर मिल, केंद्रीय मंत्रियों ने दी प्रतिष्ठित ... NCC DG Team Selection: हरियाणा के होनहार शूटर विजयन्त ढाण्डा ने बढ़ाया राज्य का मान, देश के टॉप-12 शू... Haryana Road Mishap: नूंह सड़क हादसे में चार लोगों की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल; पुलिस जांच में ज... Haryana Crime News: पानीपत में اغवा हुआ बच्चा बरामद, एक लाख में बेचने की थी डील; पुलिस ने दो को दबोच... Gurnam Singh Chaduni Mahapanchayat: धान खरीद की मांग पर अड़े किसान, हाईवे पर बीती रात; आज होगी बड़ी ... Patna Mithila Colony Incident: दानापुर में खूनी संघर्ष, शादी से पहले सिपाही भाई ने की आत्महत्या, पुल... Delhi Demolition News: शालीमार बाग मैक्स अस्पताल रोड पर देर रात चला पीला पंजा; भारी पुलिस बल तैनात, ... Monsoon Update 2026: मॉनसून की विदाई के बीच बिगड़ेगा मौसम; मध्य प्रदेश, ओडिशा और पूर्वोत्तर में भारी...
Header Ad

वालीबॉल खिलाड़ी हत्याकांड में बड़ी सफलता, हथियारों सहित 3 आरोपी गिरफ्तार

तरनतारन : बीते मंगलवार को दाना मंडी सरहाली कलां में नाबालिग वालीबॉल खिलाड़ी की तेजधार हथियारों से हत्या कर दी गई थी। जिसके संबंध में पुलिस ने कुल 13 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी थी। थाना सरहाली व थाना हरिके की पुलिस ने इस मामले में 2 नाबालिगों समेत 3 आरोपियों को गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता हासिल की है। इस दौरान पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल किए गए तेजधार हथियार भी बरामद कर लिए हैं।

प्रेस कांफ्रेंस के दौरान जानकारी देते हुए जिले के एसएसपी दीपक पारीक ने बताया कि पिछले मंगलवार को सरहाली कलां की दाना मंडी में बिबेकबीर सिंह पुत्र शमशेर सिंह निवासी गांव ठट्टा की उसके साथ पहले पढ़ने वाले युवकों ने तेजधार हथियारों से हत्या कर दी थी। जिसके बाद थाना सरहाली की पुलिस ने 3 आरोपियों को नामजद करते हुए कुल 13 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी थी।

एसएसपी ने बताया कि इस हत्या का मुख्य कारण स्कूल समय में हुई रंजिश बताई जा रही है, लेकिन पुलिस सच्चाई तक पहुंचने के लिए गहनता से जांच कर रही है। उन्होंने बताया कि थाना सरहाली व हरिके थाना प्रमुखों ने 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है तथा हत्या में इस्तेमाल हथियार दरांती व सरिया भी बरामद कर लिया है। उन्होंने बताया कि हत्या मामले में नामजद दो आरोपी नाबालिग हैं, जिन्हें बाल सुधार गृह भेजा जाएगा, जबकि तीसरे की पहचान जगलीन सिंह उर्फ ​​हरनूर गोलां पुत्र दविंदर सिंह उर्फ ​​सुरजन सिंह निवासी भिखीविंड के रूप में हुई है, जो करीब डेढ़ माह पहले 18 साल का हुआ था।

एसएसपी दीपक पारीक ने बताया कि मृतक बिबेकबीर सिंह का शव आज सिविल अस्पताल तरनतारन में पोस्टमार्टम करवाने के बाद वारिसों को सौंप दिया गया, जिन्होंने उसका अंतिम संस्कार भी कर दिया। इस अवसर पर डीएसपी लवकेश कुमार, हरिके थाना प्रमुख कवलजीत राय, सरहाली थाना प्रमुख बलजिंदर सिंह, पीआरओ जगदीप सिंह, प्रिंस प्रीत सिंह आदि उपस्थित थे।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.