Logo
ब्रेकिंग
रात की बारिश में खोलने पड़े सतपुड़ा के 7 गेट, झरने बह निकले बारिश में ढही दीवार ,दबने से मजदूर की मौत ।बैतूल में 93.4 mm बारिश घर में सो रहा था मासूम,जाने क्या हुआ चली गई जान? नजर आया था जहरीला सांप पर काटने के निशान नहीं मिले 5 लाख की चोरी का दूसरा आरोपी भी दबोचा, ₹10 हजार का इनामी निकला आदतन नकबजन लल्ली चौक का बदलेगा लुक, लगेगा क्लॉक टावर, नगर पालिका बिल्डिंग का पुराना स्वरूप संवरेगा बेंगलुरु से लौट रहे बिहारी युवक की ट्रेन में गई जान, जीआरपी ने किया था रेस्क्यू बैतूल: कोबरा से भी ज्यादा जहरीला कॉमन करैत मकान में निकला, सर्पमित्र ने सुरक्षित किया रेस्क्यू बैतूल की महिला की चिट्ठी राष्ट्रपति भवन पहुंची, असम के CM को भेजा गया मामला... 2 साल बाद मिला पति का... MP News: आदिवासी छात्रों के लिए बड़ी खुशखबरी, आवास सहायता योजना से मिलेगी आर्थिक मदद कारगिल विजय दिवस 2026: देश आज मना रहा 27वां कारगिल विजय दिवस, वीर शहीदों को श्रद्धांजलि
Header Ad

इस वजह से पति को ‘पालतू चूहा’ कहती थी पत्नी, हाईकोर्ट पहुंचा मामला, 1 जिद ने करा दिया तलाक

0

रायपुर: छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने एक अहम तलाक मामले में फैसला सुनाते हुए पति की याचिका को सही ठहराया है और पत्नी की अपील को खारिज कर दिया है। कोर्ट ने माना कि पत्नी द्वारा पति को ‘पालतू चूहा’ कहकर अपमानित करना और उसे माता-पिता से अलग रहने के लिए मजबूर करना मानसिक क्रूरता की श्रेणी में आता है। फैसले में फैमिली कोर्ट के आदेश को भी बरकरार रखा गया है। पति को तलाक की मंजूरी दी गई है। साथ ही पत्नी को 5 लाख रुपये स्थायी गुजारा भत्ता एकमुश्त देने और बेटे के लिए 6,000 रुपये व पत्नी के लिए 1,000 रुपये मासिक गुजारा भत्ता देने का आदेश भी जारी किया गया।

मामला रायपुर के दंपत्ति से जुड़ा है, जिनकी शादी 28 जून 2009 को हुई थी। याचिका में पति ने बताया कि पत्नी लगातार उसके माता-पिता के साथ दुर्व्यवहार करती थी और उसे उनके साथ रहने से अलग रहने पर मजबूर करने की जिद करती थी। पत्नी ने पति के खिलाफ अपमानजनक शब्दों का प्रयोग किया और जबरन गर्भपात करने की कोशिश भी की। हाईकोर्ट ने टिप्पणी की कि भारतीय संस्कृति में संयुक्त परिवार की परंपरा रही है। पति को माता-पिता से अलग रहने के लिए मजबूर करना मानसिक क्रूरता के दायरे में आता है। कोर्ट ने कहा कि लगातार अपमानजनक व्यवहार और अलगाव की जिद ने पति को मानसिक रूप से प्रताड़ित किया है।

बता दें कि फिलहाल पत्नी एक लाइब्रेरियन हैं जबकि पति छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी बैंक में अकाउंटेंट के पद पर कार्यरत हैं। यह फैसला पारिवारिक मामलों में मानसिक क्रूरता और संयुक्त परिवार के अधिकारों के मामले में महत्वपूर्ण मिसाल माना जा रहा है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.