Logo
ब्रेकिंग
फोन नहीं उठाते सीईओ,मीडियाकर्मियों में नाराजगी,ज्ञापन सौंपा Ola Uber Ban Chandigarh: ओला-उबर के लाइसेंस रद्द होने के बाद शुरू हुई 'भारत टैक्सी', जानिए यात्रियों... Haryana News: लगातार चौथी बार देश में अव्वल रही करनाल शुगर मिल, केंद्रीय मंत्रियों ने दी प्रतिष्ठित ... NCC DG Team Selection: हरियाणा के होनहार शूटर विजयन्त ढाण्डा ने बढ़ाया राज्य का मान, देश के टॉप-12 शू... Haryana Road Mishap: नूंह सड़क हादसे में चार लोगों की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल; पुलिस जांच में ज... Haryana Crime News: पानीपत में اغवा हुआ बच्चा बरामद, एक लाख में बेचने की थी डील; पुलिस ने दो को दबोच... Gurnam Singh Chaduni Mahapanchayat: धान खरीद की मांग पर अड़े किसान, हाईवे पर बीती रात; आज होगी बड़ी ... Patna Mithila Colony Incident: दानापुर में खूनी संघर्ष, शादी से पहले सिपाही भाई ने की आत्महत्या, पुल... Delhi Demolition News: शालीमार बाग मैक्स अस्पताल रोड पर देर रात चला पीला पंजा; भारी पुलिस बल तैनात, ... Monsoon Update 2026: मॉनसून की विदाई के बीच बिगड़ेगा मौसम; मध्य प्रदेश, ओडिशा और पूर्वोत्तर में भारी...
Header Ad

भारत को बेरोजगारी और वोट चोरी से मुक्त करना ही सबसे बड़ी देशभक्ति: राहुल गांधी

0

कांग्रेस नेता राहुल गांधी लगातार वोट चोरी को लेकर मुद्दा उठा रहे हैं. राहुल गांधी ने इसी बीच अब वोट चोरी का कनेक्शन बेरोजगारी से जोड़ा है. उन्होंने बेरोजगारी को लेकर बीजेपी सरकार पर निशाना साधा. राहुल गांधी ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट की जिसमें युवाओं और पुलिस प्रशासन की झड़प दिखाई दे रही है. साथ ही इस वीडियो में केंद्र सरकार पर भी निशाना साधा गया है.

राहुल गांधी ने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा, भारत में युवाओं की सबसे बड़ी समस्या बेरोजगारी है और इसका सीधा रिश्ता वोट चोरी से है. जब कोई सरकार जनता का विश्वास जीतकर सत्ता में आती है, तो उसका पहला कर्तव्य होता है युवाओं को रोजगार और अवसर देना. लेकिन BJP चुनाव ईमानदारी से नहीं जीतती – वो वोट चोरी और संस्थाओं को कैद कर के सत्ता में बने रहते हैं.

राहुल गांधी का BJP पर हमला

राहुल गांधी ने बेरोजगारी पर तीखा हमला करते हुए आगे कहा, बेरोज़गारी 45 साल के उच्चतम स्तर पर पहुंच चुकी है. इसीलिए नौकरियां घट रही हैं, भर्ती प्रक्रियाएं ध्वस्त हो गई हैं और युवाओं का भविष्य अंधेरे में धकेला जा रहा है. राहुल गांधी ने आगे कहा, इसीलिए हर परीक्षा पेपर लीक और हर भर्ती भ्रष्टाचार की कहानियों से जुड़ी रहती है. देश का युवा मेहनत करता है, सपने देखता है और अपने भविष्य के लिए संघर्ष करता है. लेकिन, मोदी जी सिर्फ अपनी पीआर, सेलिब्रिटीज़ से अपना गुणगान करवाने और अरबपतियों के मुनाफे में व्यस्त हैं. युवाओं की उम्मीदों को तोड़ना और उन्हें हताश करना इस सरकार की पहचान बन चुकी है.

“युवा वोट चोरी के खिलाफ”

राहुल गांधी ने वोट चोरी को लेकर कहा, अब हालात बदल रहे हैं. भारत का युवा समझ चुका है कि असली लड़ाई सिर्फ नौकरियों की नहीं, बल्कि वोट चोरी के खिलाफ है. क्योंकि जब तक चुनाव चोरी होते रहेंगे, तब तक बेरोज़गारी और भ्रष्टाचार भी बढ़ते रहेंगे. अब युवा न नौकरी की लूट सहेंगे, न वोट की चोरी. भारत को बेरोज़गारी और वोट चोरी से मुक्त करना ही अब सबसे बड़ी देशभक्ति है.

इससे पहले भी राहुल गांधी यह दावा कर चुके हैं कि देश के युवा, देश के Gen-Z संविधान को बचाएंगे. हाल ही में राहुल गांधी ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की थी. इस दौरान उन्होंने कहा था कि देश के युवा, देश के स्टूडेंट्स और देश के Gen-Z संविधान को बचाएंगे, लोकतंत्र की रक्षा करेंगे और वोट चोरी को रोकेंगे. दरअसल, नेपाल में Gen-Z के आंदोलन ने तख्तापलट कर दिया है. ऐसे में इसी आंदोलन के बाद राहुल गांधी ने Gen-z को लेकर बयान दिया.

Leave A Reply

Your email address will not be published.