Logo
ब्रेकिंग
बैतूल जिला बना भूकंप का केंद्र, मुलताई और पांढुर्णा में महसूस हुए तेज झटके बैतूल मोहदा के खेरा में बड़ा हादसा: श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, 25 घायल, एक बुजुर्ग की ... बैतूल के बर्राढाना गांव में भीषण आग: 15 से अधिक मकान जले, 90% गांव तबाह पांचवीं,आठवीं फेल के लिए राहत की खबर,1 जून से होगी परीक्षा लल्ली और शिवाजी चौक को बड़े शहरों की तरह बनाए।कलेक्टर ने प्रस्ताव बनाने को कहा बेजुबान के लिए इंसानियत: झुलसे बंदर को युवकों ने गोद में बैठाकर 35 किमी दूर पहुंचाया अस्पताल बैतूल के छात्रों का कमाल: गुंजन देशमुख 10वीं में 5वें स्थान पर, ऋतुजा देशपांडे 12वीं गणित में 7वीं र... बैतूल: शराब दुकानों के टेंडर में लापरवाही, जिला आबकारी अधिकारी अंशुमन सिंह चिढ़ार निलंबित बैतूल जिले की नगरपालिकाओं में एल्डरमैन नियुक्त VIDEO :Fire 🔥 on highway बैतूल भोपाल हाइवे पर ट्राला पलटा,लगी आग
Header Ad

इंदौर में पूर्व सरपंच के साथ मारपीट का वीडियो वायरल, पुलिस ने दर्ज किया मामला

इंदौर: इंदौर के सांवेर थाना क्षेत्र के जैतपुरा गांव में पैसों के लेन देन में पूर्व सरपंच के साथ महिला और पुरुष ने जमकर मारपीट कर दी। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो के आधार पर पुलिस ने बलवा और मारपीट की धाराओं में मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है।

दरअसल पूरी घटना इंदौर के सांवेर थाना क्षेत्र के जैतपुरा गांव की है। जहां पूर्व सरपंच रमेश बोरवाल के साथ कुछ महिला और पुरुषों द्वारा जमकर मारपीट की गई जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वही ग्रामीण एसपी हितिका वासल ने शुक्रवार को बताया कि जमीन की बिक्री के पैसों को लेकर के पूर्व सरपंच के साथ कुछ लोगों से विवाद हुआ था जिसमें पूर्व सरपंच के साथ महिला सहित पुरुषों ने जमकर मारपीट कर दी। वही पुलिस ने वायरल वीडियो के आधार पर मारपीट करने वालों पर बलवा सहित मारपीट की धाराओं में मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.