Logo
ब्रेकिंग
13 फरवरी को सारणी में लगेगा रोजगार मेला, 9 कंपनियां करेंगी भर्ती, 775 से अधिक पदों पर मौका नागपुर एम्स में चार साल के हर्ष की मौत, कोल्ड्रिफ कफ सिरप कांड का था पीड़ित, चार माह से ICU में चल र... लोकायुक्त ट्रैप में फंसे बैतूल नायब तहसीलदार के रीडर को चार साल की सजा ई-साइकिल की बैटरी में धमाका, दिव्यांग युवक जिंदा जला महाराष्ट्र के डिप्टी CM अजीत पवार की विमान हादसे में मौत, बारामती में हुआ हादसा एसआईआर–2026 में बैतूल को बड़ी उपलब्धि, कलेक्टर नरेन्द्र सूर्यवंशी को राज्यपाल ने किया सम्मानित बैतूल के लिए गर्व का क्षण — मोहन नागर को मिलेगा पद्मश्री सम्मान बैतूल में भीषण सड़क हादसा: स्कॉर्पियो ने भूतपूर्व सैनिक और भतीजे को मारी टक्कर, दोनों की हालत गंभीर,... डेढ़ करोड़ के छात्रवृत्ति घोटाले का तीसरा आरोपी प्रकाश बंजारे गिरफ्तार, दो पहले ही पकड़े जा चुके भैंसदेही में बड़ा हादसा: स्कूल बस और तूफान की टक्कर में छात्रा की मौत, 11 बच्चे घायल
Header Ad

अरविंद केजरीवाल को मिली बड़ी राहत, लंबे इंतजार के बाद केंद्र ने सरकारी आवास किया अलॉट

0

केंद्र सरकार की ओर से आम आदमी पार्टी (AAP) के संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को सरकारी आवास अलॉट कर दिया गया है. केजरीवाल को 95 लोधी एस्टेट नंबर का सरकारी बंगला आवंटित किया गया है. दिल्ली हाइकोर्ट की पिछली सुनवाई में केंद्र से 10 दिन में घर देने की बात कही थी.

राष्ट्रीय पार्टी के संयोजक होने की वजह से केजरीवाल दिल्ली में सरकार द्वारा आवंटित सरकारी आवास के हकदार हैं. केंद्रीय आवास एवं शहरी मामलों के मंत्रालय (Union Housing and Urban Affairs Ministry) के संपदा निदेशालय की ओर से आवंटन में देरी को देखते हुए आम आदमी पार्टी के नेता ने दिल्ली हाई कोर्ट का रुख किया था. कोर्ट के समक्ष सरकार ने 25 सितंबर को यह जानकारी दी थी कि केजरीवाल को अगले 10 दिनों के अंदर बंगला आवंटित कर दिया जाएगा.

सूत्रों के हवाले से खबर है कि अब सरकार ने सोमवार को अरविंद केजरीवाल को 95, लोधी एस्टेट आवंटित कर दिया है. यह बंगला टाइप-VII श्रेणी का होने की वजह से सरकारी आवास की दूसरी सबसे बड़ी श्रेणी है.

दिल्ली में पिछले साल चुनाव से कुछ समय पहले सितंबर में मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद, केजरीवाल ने कुछ दिन बाद 6, फ्लैगस्टाफ रोड बंगला खाली कर दिया था. यह वह बंगला है जो उनके मुख्यमंत्रीत्व कार्यकाल के अधिकांश समय तक उनका आधिकारिक निवास रहा था. पद छोड़ने के बाद से वह आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद अशोक मित्तल को आवंटित सरकारी बंगले में रह रहे थे.

6, फ्लैग स्टाफ रोड स्थित बंगला दिल्ली चुनाव के दौरान खूब सुर्खियों में रहा था. भारतीय जनता पार्टी ने इसी बंगले के रिनोवेशन के दौरान कथित अनियमितताओं की वजह से जमकर निशाना साधा था और इसे “शीश महल” करार दिया था.

Leave A Reply

Your email address will not be published.