Logo
ब्रेकिंग
कवर्धा में फर्जी डिजिटल पेमेंट का भंडाफोड़: फर्जी रिसीविंग दिखाकर नकद राशि ऐंठने वाले गिरोह पर एक्शन Bhilai News: भिलाई सेक्टर-2 में गटर की सफाई के दौरान मिला नवजात का शव, इलाके में सनसनी; जांच में जुट... Barwani News: बिजासन घाट में शिमला मिर्च से भरे मिनी ट्रक में लगी भीषण आग, कूदकर बची ड्राइवर की जान;... लाठीचार्ज के बाद भड़के डॉक्टर्स, सीनियर रेजिडेंट्स ने किया OPD का बहिष्कार; JDA का समर्थन MP High Court on Dacoity Act: जब प्रदेश में डकैत ही नहीं तो 45 साल पुराना एक्ट क्यों? हाईकोर्ट ने DG... भोपाल में स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग पर अड़े इंटर्न डॉक्टर: कमला पार्क में धरना जारी, मिला कांग्रेस का... रतलाम में मॉडिफाइड साइलेंसरों पर गरजा पुलिस का बुलडोजर: 108 साइलेंसर कुचले, ₹1 लाख का जुर्माना वसूला Gwalior Achaleshwar Mandir: अचलेश्वर महादेव मंदिर की दानपेटी से निकली अनोखी चिट्ठियां, भक्त बोला- 'क... Chhindwara Patalkot School: पातालकोट में दावों की खुली पोल, 5 साल से छप्पर वाले कच्चे मकान में पढ़ने... सागर कांड के बाद छतरपुर प्रशासन का बड़ा एक्शन: अवैध शराब कारोबारियों पर संयुक्त प्रहार
Header Ad

भीषण सड़क हादसा: ट्रक से टकराई दिल्ली की कार, 3 लोगों की दर्दनाक मौत, एक जिंदगी और मौत से जूझ रहा

0

दिल्ली से बिजनौर लौट रहे एक परिवार के सदस्यों की कार मुजफ्फरनगर में देवल के पास मध्यगंगानहर पुल की रेलिंग से टकराकर ट्रक से टकरा गई. इससे कार सवार पति-पत्नी घायल हो गए जबकि घायल के छोटे भाई और साली की मौत हो गई. दोनों मृतक दिल्ली में जॉब करते थे. वहीं इलाज के दौरान पत्नी रिया की भी मौत हो गई.

ये सड़क हादसा सीसीटीवी फुटेज में कैप्चर हो गया. इस वीडियो में अंनियंत्रित कार ट्रक को टक्कर मारते साफ दिखाई दे रही है. बता दें कि बिजनौर के इंद्रलोक कालोनी निवासी मयंक अपने परिवार के साथ सोमवार की सुबह कार से दिल्ली से बिजनौर लौट रहे थे.

ट्रक से टकराई कार

कार में मयंक के साथ उनकी पत्नी रिया, भाई लक्ष्य और साली प्रियंका पुत्री भूपेंद्र निवासी बिजनौर भी थीं. इस कार को लक्ष्य चला रहे थे. वहीं बिजनौर से 12 किलोमीटर पहले मध्यगंगा स्टेज वन के पुल से पहले अचानक अनियंत्रित हो कर कार पुल की रेलिंग से टकराकर फिर बिजनौर की ओर से आ रहे ट्रक से टकरा गई.

कार चालक की मौके पर मौत

वहीं टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और चालक लक्ष्य की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि मयंक, रिया और प्रियंका बुरी तरह घायल हो गई. पुलिस ने आसपास के लोगों की मदद से घायलों को बाहर निकालकर उपचार के लिए बिजनौर के जिला अस्पताल भिजवाया.

जहां पर चिकित्सकों ने प्रियंका को मृत घोषित कर दिया. जबकि मयंक और रिया को भर्ती कर लिया. वहीं घायल रिया की भी इलाज के दौरान मौत हो गई. जबकि मयंक की हालत बेहद चिंताजनक बनी हुई है. माना जा रहा है कि कार ड्राइव कर रहे लक्ष्य को अचानक नींद की झपकी आने से यह दुर्घटना हुई है.

ट्रक से कार की टक्कर

क्षेत्राधिकारी जानसठ यतेन्द्र सिंह ने बताया कि रामराज क्षेत्र के देवल गांव में सोमवार सुबह एक कार दिल्ली जा रही थी तभी बिजनौर मार्ग पर मोंटी होटल के पास सामने से आ रहे एक ट्रक से कार की टक्कर हो गई. मौके पर पहुंची पुलिस ने लक्ष्य और प्रियंका के शव बाहर निकाले जबकि मयंक और रिया गंभीर रूप से घायल हो गए. उन्हें बिजनौर जिला अस्पताल रेफर किया गया है. जहां रिया की भी मौत हो गई.

कार को हाईवे से हटाकर यातायात किया बहाल

उन्होंने बताया कि तीनों शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है. पुलिस ने मृतकों के परिजनों को सूचना दे दी है. क्षतिग्रस्त कार को हाईवे से हटाकर यातायात बहाल किया गया है. पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. उन्होंने बताया कि मयंक, पत्नी रिया, भाई लक्ष्य (28) और साली प्रियंका (25) सवार थे. प्रियंका बिजनौर की सब्जी मंडी निवासी भूपेंद्र की बेटी थीं और दिल्ली में नौकरी करती थीं. मयंक भी दिल्ली में कार्यरत थे और सुबह बिजनौर लौट रहे थे. अचानक सभी हादसे का शिकार हो गए.

Leave A Reply

Your email address will not be published.