Logo
ब्रेकिंग
बैतूल: शराब दुकानों के टेंडर में लापरवाही, जिला आबकारी अधिकारी अंशुमन सिंह चिढ़ार निलंबित बैतूल जिले की नगरपालिकाओं में एल्डरमैन नियुक्त VIDEO :Fire 🔥 on highway बैतूल भोपाल हाइवे पर ट्राला पलटा,लगी आग The court's decision शादी में चाकू बाजी में हुई हत्या के दोषियों को उम्रकैद अंतर्राज्यीय बाइक चोर पकड़ाया, भैंसदेही पुलिस ने जंगल में छिपाकर रखी बाइकें बरामद भाजपा नेता की जमीन नपवाने गए राजस्व, पुलिस अमले पर हमला बैतूल में हेलमेट चेकिंग अभियान: 14 कर्मचारियों पर जुर्माना, प्रशासन की सख्ती बढ़ी शनिवार बैतूल आयेंगे सीएम मोहन यादव,सुरभि खण्डेलवाल को अर्पित करेंगे श्रद्धा सुमन India Heatwave Alert: कई राज्यों में 40°C पार, IMD की बड़ी चेतावनी चार साल की जैनब ने रखा रोजा। आत्मसंयम,सब्र,अनुशासन का दिया संदेश
Header Ad

लखनऊ में पटाखा फ्रैक्ट्री में विस्फोट, 6 की मौत; मलबे में दबे कई लोग

0

उत्तर प्रदेश के लखनऊ में एक पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट हो गया. इस हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई. ये विस्फोट लखनऊ के गुडंबा क्षेत्र के बेहटा गांव में मौजूद पटाखा फैक्ट्री में हुआ. 6 लोगों की मौत के साथ-साथ कई लोगों के घायल होने की भी जानकारी सामने आई है. मलबे में कई लोगों की दबे होने की आशंका जताई जा रही है. हालांकि, मौत का आंकड़ा अभी बढ़ सकता है.

फैक्ट्री में हुआ धमाका इतना जोरदार था कि आसपास अफरातफरी का माहौल हो गया. फैक्ट्री में रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया गया है और मलबे में दबे लोगों को निकालने की कोशिश की जा रही है. इस हादसे का उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संज्ञान लिया. सीएम योगी ने मृतकों के परिजन के प्रति संवेदना व्यक्त की है. इसके साथ ही उन्होंने अधिकारियों को तत्काल मौके पर पहुंच कर राहत कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए.

सामने नहीं आई विस्फोट की वजह

ये हादसा कैसे हुआ, इसकी जानकारी अभी तक सामने नहीं आई है, लेकिन अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच की जाएगी. तभी पता चल पाएगा कि आखिर फैक्ट्री में अचानक से विस्फोट कैसे हो गया.

Leave A Reply

Your email address will not be published.