Logo
ब्रेकिंग
फोन नहीं उठाते सीईओ,मीडियाकर्मियों में नाराजगी,ज्ञापन सौंपा Ola Uber Ban Chandigarh: ओला-उबर के लाइसेंस रद्द होने के बाद शुरू हुई 'भारत टैक्सी', जानिए यात्रियों... Haryana News: लगातार चौथी बार देश में अव्वल रही करनाल शुगर मिल, केंद्रीय मंत्रियों ने दी प्रतिष्ठित ... NCC DG Team Selection: हरियाणा के होनहार शूटर विजयन्त ढाण्डा ने बढ़ाया राज्य का मान, देश के टॉप-12 शू... Haryana Road Mishap: नूंह सड़क हादसे में चार लोगों की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल; पुलिस जांच में ज... Haryana Crime News: पानीपत में اغवा हुआ बच्चा बरामद, एक लाख में बेचने की थी डील; पुलिस ने दो को दबोच... Gurnam Singh Chaduni Mahapanchayat: धान खरीद की मांग पर अड़े किसान, हाईवे पर बीती रात; आज होगी बड़ी ... Patna Mithila Colony Incident: दानापुर में खूनी संघर्ष, शादी से पहले सिपाही भाई ने की आत्महत्या, पुल... Delhi Demolition News: शालीमार बाग मैक्स अस्पताल रोड पर देर रात चला पीला पंजा; भारी पुलिस बल तैनात, ... Monsoon Update 2026: मॉनसून की विदाई के बीच बिगड़ेगा मौसम; मध्य प्रदेश, ओडिशा और पूर्वोत्तर में भारी...
Header Ad

‘पवित्र रिश्ता’ एक्ट्रेस प्रिया मराठे का 38 की उम्र में निधन, कैंसर से हार गईं जंग

0

मराठी टीवी इंडस्ट्री से एक दुखद खबर सामने आई है, दरअसल फेमस एक्ट्रेस प्रिया मराठे का 38 साल की उम्र में निधन हो गया है. एक्ट्रेस प्रिया मराठे के निधन की खबर ने सभी को गहरे सदमे में डाल दिया है. इतनी कम उम्र में उन्होंने इस दुनिया को अलविदा कह दिया.

रिपोर्ट्स के मुताबिक, वह लंबे समय से कैंसर से जूझ रही थीं और रविवार की सुबह करीब 4 बजे उनका निधन हो गया. प्रिया के जाने के बाद से ही उनके फैंस और करीबियों के बीच पुरानी यादें एक बार फिर ताजा हो उठी हैं. प्रिया का मुंबई में मीरा रोड स्थित घर पर निधन हो गया.

दोबार हुआ था कैंसर

प्रिया को कुछ सालों पहले कैंसर हुआ था. वो कैंसर से रिकवर भी कर रही थीं. लेकिन कुछ समय पहले फिर एक बार कैंसर उनकी बॉडी में फैलने लगा और उनके शरीर ने ट्रीटमेंट को रिस्पॉन्ड करना बंद कर दिया. शनिवार 31 अगस्त को एक्ट्रेस ने आखिरी सांस ली. प्रिया की पर्सनल लाइफ की बात करें, तो उन्होंने साल 2012 में एक्टर शांतनु मोघे से शादी रचाई थी. शांतनु ने मराठी शो ‘स्वराज्यरक्षक संभाजी’ में छत्रपति शिवाजी महाराज का किरदार के लिए फेमस हैं.

बीच में छोड़ा सीरियल

प्रिया मराठे पिछले कुछ महीने से सोशल मीडिया पर भी एक्टिव नहीं थी. जानकारी के मुताबिक, एक्ट्रेस ‘तुझे मेरे गीत गाते’ सीरियल में काम कर रही थीं, जिसमें वो मालित मोनिका का किरदार निभा रही थीं. हालांकि, अपनी तबीयत की वजह से एक्ट्रेस ने बीच में ही इस सीरियल को अलविदा कह दिया. एक्ट्रेस अपने कैंसर का इलाज करवा रही थीं, लेकिन पब्लिक तौर पर उन्होंने इसके बारे में नहीं बताया था.

Leave A Reply

Your email address will not be published.