Logo
ब्रेकिंग
यूसीसी की जरूरत क्यों पड़ी, सरकार पहले बताए जनता की राय क्या है: उमंग सिंघार खाटू श्याम जा रहे बाइक सवारों को कार ने मारी टक्कर,वृद्धा की मौत, दो घायल 18 किमी पैदल चलकर कलेक्ट्रेट पहुंचे आदिवासी छात्र, अधीक्षक पर मारपीट और वसूली के आरोप रेगिस्तान में बसा इंजीनियरिंग का चमत्कार: 2200 साल पहले बिना नदी के कैसे बसा शहर ? आज भी वैज्ञानिक इ... बैतूल जिला बना भूकंप का केंद्र, मुलताई और पांढुर्णा में महसूस हुए तेज झटके बैतूल मोहदा के खेरा में बड़ा हादसा: श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, 25 घायल, एक बुजुर्ग की ... बैतूल के बर्राढाना गांव में भीषण आग: 15 से अधिक मकान जले, 90% गांव तबाह पांचवीं,आठवीं फेल के लिए राहत की खबर,1 जून से होगी परीक्षा लल्ली और शिवाजी चौक को बड़े शहरों की तरह बनाए।कलेक्टर ने प्रस्ताव बनाने को कहा बेजुबान के लिए इंसानियत: झुलसे बंदर को युवकों ने गोद में बैठाकर 35 किमी दूर पहुंचाया अस्पताल
Header Ad

रायसेन में भाइयों के बीच विवाद,चले चाकू, दोनों गंभीर घायल

 मध्य प्रदेश के रायसेन जिले के सिलवानी थाना अंतर्गत ग्राम सांईखेड़ा में आपसी विवाद में भाइयों में रोटी बनाने का तवा और चाकू चल गए। एक दूसरे पर हमले में दोनों भाई लहूलुहान हो गए हैं। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक सिलवानी मुख्यालय से लगभग 8 किलोमीटर की दूरी पर ग्राम सांईखेड़ा में दोपहर 3 बजे विवाद की स्थिति बन गई। जिसमें दो भाईयों के बीच हुए झगड़े में बड़े भाई ने पहले तवा से छोटे भाई पर हमला किया।

फिर छोटे भाई ने चाकू से बड़े भाई पर जानलेवा हमला कर दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार दोपहर करीब 3 बजे ग्राम साईंखेड़ा में बड़े भाई मनीष शर्मा का छोटे भाई संदीप शर्मा से भोजन बनाने को लेकर कहासुनी हुई। जिसमें कहासुनी बढ़ने के साथ ही विवाद बढ़ गया। बड़े भाई ने तवे से जानलेवा हमला कर दिया। फिर छोटे भाई संदीप शर्मा ने अपने बड़े भाई मनीष शर्मा पर धारदार हथियार चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। ग्रामीणों ने मारपीट घटना की सूचना पुलिस को दी। सिलवानी थाना प्रभारी जयप्रकाश त्रिपाठी मौके पर पहुंचे।

घटना स्थल पर हंड्रेड डायल गाड़ी की मदद से उपचार के लिए दोनों घायलों को सिलवानी सिविल अस्पताल लाया गया। पुलिस अभिरक्षा में दोनों सगे भाइयों का उपचार सिविल हॉस्पिटल में किया जा रहा है। खाना बनाने को लेकर यह विवाद हुआ था।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.