Logo
ब्रेकिंग
पांचवीं,आठवीं फेल के लिए राहत की खबर,1 जून से होगी परीक्षा लल्ली और शिवाजी चौक को बड़े शहरों की तरह बनाए।कलेक्टर ने प्रस्ताव बनाने को कहा बेजुबान के लिए इंसानियत: झुलसे बंदर को युवकों ने गोद में बैठाकर 35 किमी दूर पहुंचाया अस्पताल बैतूल के छात्रों का कमाल: गुंजन देशमुख 10वीं में 5वें स्थान पर, ऋतुजा देशपांडे 12वीं गणित में 7वीं र... बैतूल: शराब दुकानों के टेंडर में लापरवाही, जिला आबकारी अधिकारी अंशुमन सिंह चिढ़ार निलंबित बैतूल जिले की नगरपालिकाओं में एल्डरमैन नियुक्त VIDEO :Fire 🔥 on highway बैतूल भोपाल हाइवे पर ट्राला पलटा,लगी आग The court's decision शादी में चाकू बाजी में हुई हत्या के दोषियों को उम्रकैद अंतर्राज्यीय बाइक चोर पकड़ाया, भैंसदेही पुलिस ने जंगल में छिपाकर रखी बाइकें बरामद भाजपा नेता की जमीन नपवाने गए राजस्व, पुलिस अमले पर हमला
Header Ad

बागेश्वर धाम में बड़ा हादसा, आरती के दौरान आग से झुलसी महिला, गंभीर घायल

छतरपुर। मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले में प्रसिद्ध बागेश्वर धाम में शनिवार सुबह बड़ा हादसा हो गया। यहां पर बिहार से दर्शन के लिए आई संगीता शाह की साड़ी में अचानक आग लग गई। घायल महिला ने बताया है कि शनिवार सुबह 8 बजे करीब जब वह आरती में शामिल हो रही थी, तभी मंदिर में नीचे रखे दीपक से उसकी साड़ी में आग लग गई। घटनास्थल पर भीड़ बढ़ने के कारण महिला को बचाने लोग दौड़ पड़े और बमुश्किल उसे बचाया जा सका वरना उसकी जान चली जाती। आग लगने के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत मदद की और पानी तथा कपड़े से आग बुझाई, लेकिन तब तक संगीता बुरी तरह झुलस चुकी थी।

उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। वहीं डॉक्टर स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं और हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। वहीं परिजनों का कहना है कि बगेश्वरधाम के बालाजी की वजह से महिला की जान बच गई और बड़ा हादासा होने से टल गया। घायल महिला संगीता के भांजे अनिल कुमार शाह ने बताया कि सुबह 8 बजे करीब आरती दर्शन के लिये मंदिर पर गये। जहां जमीन पर दीपक जल रहा था, इसी दौरान मामी की साड़ी में नीचे से आग लग गई और यह आग पेट्रोल में आग की तरह बढ़ गई।

तत्काल आग को बुझाया गया, धाम के सेवादारों की मदद से जिला अस्पताल घायल महिला को लाया गया जहां उनका ईलाज चल रहा है। वहीं अब हालात स्थिर बताई जा रही है। घटना के बाद से परिवार के लोग इस हादसे से घबराए हुए हैं, वहीं बगेश्वर बालाजी का आशीर्वाद है कि जान बच गई और बड़ा हादसा नहीं हो सका।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.