Logo
ब्रेकिंग
फेल करने की धमकी देकर छात्राओं से किस करता था शिक्षक, हंगामे के बाद एफआईआर 1984 सिख-विरोधी दंगों के दोषी पूर्व कांग्रेस सांसद सज्जन कुमार का 80 साल की उम्र में निधन, तिहाड़ से... राजीव गांधी की जयंती पर PM मोदी ने दी श्रद्धांजलि, सोनिया-राहुल और खरगे ने 'वीर भूमि' पर अर्पित किए ... 'वंदे मातरम्' पर सियासी घमासान: अमित शाह बोले- 2 छंद गाने का कांग्रेस का फैसला देश विरोधी, वेणुगोपाल... तेलंगाना के सिद्दिपेट में भीषण सड़क हादसा: 20 फीट गहरे कुएं में गिरी कार, एक ही परिवार के 4 लोगों की... उत्तराखंड में PMAY-U को मिली नई रफ्तार, दिसंबर तक 15 हजार परिवारों को मिलेगी पक्की छत प्रयागराज में भारी बारिश से हाहाकार: सड़कों पर भरा पानी, जलभराव पर इलाहाबाद हाई कोर्ट सख्त; DM और नग... हमीरपुर में फूड रेड के दौरान हड़कंप: SDM के कहने पर दुकानदार ने अपनी ही दुकान की मिठाई खाने से किया ... गोमतीनगर में दिल दहला देने वाला तिहरा हत्याकांड: पत्नी और बहन की हत्या के बाद मैनेजर ने की खुदकुशी दिल्ली मास्टर प्लान-2047 को केंद्र की मंजूरी: 40 लाख नए फ्लैट्स, नरेला एजुकेशन हब और मेट्रो विस्तार ...
Header Ad

मेरी पत्नी के 4 बॉयफ्रेंड…’ सड़क पर पति ने दिया धरना, बोला-मदद करो, नहीं तो हो जाएगा मेरठ जैसा कांड

मध्यप्रदेश के ग्वालियर में एक पति को अपनी हत्या का डर सता रहा है. युवक की पत्नी के 3-4 बॉयफ्रेंड है और उसकी पत्नी उसे छोड़कर एक बॉयफ्रेंड के साथ रह रही है. युवक ने बताया कि पत्नी का एक बॉयफ्रेंड उसे हत्या की धमकी भी दे रहा है. ऐसे में जब पुलिस ने युवक की बात को गंभीरता से नहीं सुना तो फिर परेशान होकर फूलबाग चौराहे पर CM के पोस्टर के नीचे धरने पर बैठ गया और CM डॉ मोहन यादव से मदद की गुहार लगाई है.

ग्वालियर के एबी रोड स्थित मेंहदी वाला सैय्यद इलाके में रहने वाला अमित कुमार सेन मेरठ के ड्रम कांड के बाद दहशत में हैं. दरअसल अमित अपनी पत्नी से प्रताड़ित है. पीड़ित पति अमित का आरोप है कि उसकी पत्नी अब तक तीन से चार बॉयफ्रेंड बना चुकी है. इन दिनों वह घर छोड़कर राहुल बाथम नामक बॉयफ्रेंड के साथ लिव-इन में रह रही है.

बड़े बेटे की भी करवा दी थी हत्या

अमित का कहना है कि उसके बॉयफ्रेंड और पत्नी ने मिलकर बड़े बेटे हर्ष की भी हत्या करवा दी थी. वहीं छोटे बेटे को लेकर बॉयफ्रेंड के साथ रह रही है. ऐसे में जब उसने इसका विरोध किया तो बॉयफ्रेंड उसे हत्या करने की धमकी दे रहा है. युवक ने बताया कि उसकी पत्नी पूजा छोटे बेटे के नाम पर कॉल करके पैसों की मांग करती है. अमित को आशंका है कि मेरठ में सौरभ ड्रम हत्याकांड की तरह उसका भी कत्ल हो सकता है. इस मामले को लेकर वह कई बार थाने में शिकायत करने गया लेकिन पुलिस ने उसकी सुनवाई नहीं की. ऐसे में परेशान होकर अमित ग्वालियर के फूल बाग चौराहे पर CM के पोस्टर के नीचे धरने पर बैठ गया.

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव से मदद की गुहार

अमित ने मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव से मदद की गुहार लगाई है. पीड़ित अमित ने बताया कि कई बार उसने पुलिस से शिकायत की लेकिन उसकी बात को गंभीरता से नहीं लिया गया. वहीं जानकागंज थाना प्रभारी का दावा है कि अमित थाने पर अभी तक नहीं आया है. ऐसे में अगर पूर्व में कोई आवेदन दिया होगा तो उस पर कार्रवाई ही होगी.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.