Logo
ब्रेकिंग
बैतूल में SevaMitra की शुरुआत, अब घर बैठे बुक करें होम सर्विस फोन नहीं उठाते सीईओ,मीडियाकर्मियों में नाराजगी,ज्ञापन सौंपा Ola Uber Ban Chandigarh: ओला-उबर के लाइसेंस रद्द होने के बाद शुरू हुई 'भारत टैक्सी', जानिए यात्रियों... Haryana News: लगातार चौथी बार देश में अव्वल रही करनाल शुगर मिल, केंद्रीय मंत्रियों ने दी प्रतिष्ठित ... NCC DG Team Selection: हरियाणा के होनहार शूटर विजयन्त ढाण्डा ने बढ़ाया राज्य का मान, देश के टॉप-12 शू... Haryana Road Mishap: नूंह सड़क हादसे में चार लोगों की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल; पुलिस जांच में ज... Haryana Crime News: पानीपत में اغवा हुआ बच्चा बरामद, एक लाख में बेचने की थी डील; पुलिस ने दो को दबोच... Gurnam Singh Chaduni Mahapanchayat: धान खरीद की मांग पर अड़े किसान, हाईवे पर बीती रात; आज होगी बड़ी ... Patna Mithila Colony Incident: दानापुर में खूनी संघर्ष, शादी से पहले सिपाही भाई ने की आत्महत्या, पुल... Delhi Demolition News: शालीमार बाग मैक्स अस्पताल रोड पर देर रात चला पीला पंजा; भारी पुलिस बल तैनात, ...
Header Ad

प्रयागराज कुंभ की अव्यवस्थाओं पर बोले गडकरी- यूपी के सीएम ने मुझे बताया समस्या की वजह

0

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने एक कार्यक्रम के दौरान प्रयागराज में कुंभ मेले की अव्यवस्थाओं पर बात की. उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कुंभ में हुई अव्यवस्थाओं का जिम्मेदार मुझे ठहराया. गडकरी ने कहा कि सीएम ने मुझसे कहा कि प्रयागराज का ये हाल आपकी वजह से हुआ है क्योंकि आपने रोड इतनी अच्छी बना दी है कि सब लोग कुंभ मेले में कार से आ गए और इस तरह की अव्यवस्था उत्पन्न हो गई.

बता दें कि प्रयागराज में इसी साल जनवरी में कुंभ मेले में लाखों की संख्या में लोग इकट्ठे हो गए. मौनी अमावस्या को कुंभ में स्नान करने के लिए श्रृद्धालुओं की संख्या इतनी ज्यादा हो गई कि मेले में भगदड़ मच गई. इस भगदड़ में कई लोगों ने अपनी जान गवां दी.

8 घंटे का सफर 2 घंटे में तय

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने सड़क की स्थिति के बारे में बात करते हुए कहा कि पहले जो सफर 8 घंटे में तय होता था, वह अब सिर्फ 2 घंटे में तय हो रहा है. उन्होंने इसका उदाहरण देते हुए बताया कि पहले पूणे से मुंबई जाने में 8 घंटे लग जाते थे, लेकिन हाईवे बनने के बाद वही कार या बस अब दो घंटे में मुंबई पहुंचा देती है.

नार्मल बस से 30 प्रतिशत कम किराया

कार्यक्रम के दौरान नितिन गडकरी ने एक सीटी इलेक्ट्रिक बस का वीडियो दिखाते हुए कहा कि मंत्रालय इस बस टिकट का किराया 30 प्रतिशत कम रखने की सोच रहा है. उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय राजमार्ग की लंबाई डेढ़ लाख किमी है. अगर ये बस चालू करेंगे तो पावर रेट 12 रुपये यूनिट रखेंगे, जो बहुत ज्यादा है. उन्होंने कहा कि कोशिश की जा रही है कि अगर एनएचएआई की कोई कंपनी इसमें पार्टनरशिप करती है तो इसका रेट 4 रुपये यूनिट तक किया जा सकता है. उन्होंने कहा कि इस बस में कंडक्टर की भी जरूरत नहीं होगी, सब काम होगा मोबाईल के जरिए ऑनलाइन होगा.

इथेनाल मिश्रित ईंधन पर बोले गडकरी

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने इथेनाल मिश्रित ईंधन पर लग रहे आरोपों को लेकर बात की. उन्होंने कहा कि कई लोग इस बदलाव को रोकने की कोशिश कर रहे हैं. सोशल मीडिया पर चल रही बहस पर प्रतिक्रिया देते हुए गडकरी ने कहा कि हर जगह लॉबी है, सब लोग अपना-अपना हित देखते हैं और पेट्रोल लॉबी बहुत अमीर है. उन्होंने कहा कि मुझे इस मामले में राजनीतिक रूप से निशाना बनाने की कोशिश की जा रही है.

Leave A Reply

Your email address will not be published.