Logo
ब्रेकिंग
लल्ली चौक का बदलेगा लुक, लगेगा क्लॉक टावर, नगर पालिका बिल्डिंग का पुराना स्वरूप संवरेगा बेंगलुरु से लौट रहे बिहारी युवक की ट्रेन में गई जान, जीआरपी ने किया था रेस्क्यू बैतूल: कोबरा से भी ज्यादा जहरीला कॉमन करैत मकान में निकला, सर्पमित्र ने सुरक्षित किया रेस्क्यू बैतूल की महिला की चिट्ठी राष्ट्रपति भवन पहुंची, असम के CM को भेजा गया मामला... 2 साल बाद मिला पति का... MP News: आदिवासी छात्रों के लिए बड़ी खुशखबरी, आवास सहायता योजना से मिलेगी आर्थिक मदद कारगिल विजय दिवस 2026: देश आज मना रहा 27वां कारगिल विजय दिवस, वीर शहीदों को श्रद्धांजलि यूसीसी की जरूरत क्यों पड़ी, सरकार पहले बताए जनता की राय क्या है: उमंग सिंघार खाटू श्याम जा रहे बाइक सवारों को कार ने मारी टक्कर,वृद्धा की मौत, दो घायल 18 किमी पैदल चलकर कलेक्ट्रेट पहुंचे आदिवासी छात्र, अधीक्षक पर मारपीट और वसूली के आरोप रेगिस्तान में बसा इंजीनियरिंग का चमत्कार: 2200 साल पहले बिना नदी के कैसे बसा शहर ? आज भी वैज्ञानिक इ...
Header Ad

नर्मदापुरम में भीषण सड़क हादसा, तीन दोस्तों की दर्दनाक मौत, डंपर में घुस गई तेज रफ्तार कार

मध्य प्रदेश के नर्मदापुरम में भीषण सड़क हादसा हुआ है, यह घटना बुधवार देर रात की है। इस हादसे में कार सवार तीन दोस्तों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है, जिसे पास के अस्पताल में भर्ती किया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार बुधवार की देर रात को NH 69 पर पवारखेड़ा नवोदय विद्यालय के पास की यह घटना है। चारों दोस्त नर्मदापुरम साईं कृष्णा रिसोर्ट में शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे। इसी दौरान यह हादसा हुआ। हादसे में सागर, सूरज आहूजा, संदीप ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

संस्कार नाम का युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है जिसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे में कार के आगे का हिस्सा पिचक गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई थी और तीनों युवकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर जांच शुरू कर दी है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.