Logo
ब्रेकिंग
यूसीसी की जरूरत क्यों पड़ी, सरकार पहले बताए जनता की राय क्या है: उमंग सिंघार खाटू श्याम जा रहे बाइक सवारों को कार ने मारी टक्कर,वृद्धा की मौत, दो घायल 18 किमी पैदल चलकर कलेक्ट्रेट पहुंचे आदिवासी छात्र, अधीक्षक पर मारपीट और वसूली के आरोप रेगिस्तान में बसा इंजीनियरिंग का चमत्कार: 2200 साल पहले बिना नदी के कैसे बसा शहर ? आज भी वैज्ञानिक इ... बैतूल जिला बना भूकंप का केंद्र, मुलताई और पांढुर्णा में महसूस हुए तेज झटके बैतूल मोहदा के खेरा में बड़ा हादसा: श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, 25 घायल, एक बुजुर्ग की ... बैतूल के बर्राढाना गांव में भीषण आग: 15 से अधिक मकान जले, 90% गांव तबाह पांचवीं,आठवीं फेल के लिए राहत की खबर,1 जून से होगी परीक्षा लल्ली और शिवाजी चौक को बड़े शहरों की तरह बनाए।कलेक्टर ने प्रस्ताव बनाने को कहा बेजुबान के लिए इंसानियत: झुलसे बंदर को युवकों ने गोद में बैठाकर 35 किमी दूर पहुंचाया अस्पताल
Header Ad

नकली साधु ने जेल तक फैला रखा था अपना नेटवर्क! पुलिस ने किए बड़े खुलासे

0

खन्ना : खन्ना पुलिस ने साधु बनकर चिट्टा सप्लाई करने वाले गिरोह का बड़ा खुलासा किया है। सबसे चौंकाने वाली बात यह सामने आई है कि पूरा नेटवर्क जेल से चल रहा था। रोपड़ जेल में बंद लवप्रीत सिंह लव इस रैकेट को चला रहा था। पुलिस ने खुलासा किया कि लव के पास से जेल से एक मोबाइल फोन भी बरामद हुआ है, जिसके संबंध में अलग से मामला दर्ज किया गया है। इस पूरे मामले में अब तक 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है और 1 किलो 155 ग्राम हेरोइन बरामद की गई है।

एसपी पवनजीत ने बताया कि लव जेल से ही फोन के जरिए खन्ना के महंत कश्मीर गिरी से संपर्क करता था। कश्मीर गिरी अपने साथियों शांति कालिया, गुलशन कुमार और विक्की के साथ मिलकर हेरोइन सप्लाई करता था। ये लोग लुधियाना के शुभम से हेरोइन खरीदते थे। हैरानी की बात यह है कि शुभम का मोबाइल फोन भी दो बार जेल से बरामद हो चुका है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.