Logo
ब्रेकिंग
यूसीसी की जरूरत क्यों पड़ी, सरकार पहले बताए जनता की राय क्या है: उमंग सिंघार खाटू श्याम जा रहे बाइक सवारों को कार ने मारी टक्कर,वृद्धा की मौत, दो घायल 18 किमी पैदल चलकर कलेक्ट्रेट पहुंचे आदिवासी छात्र, अधीक्षक पर मारपीट और वसूली के आरोप रेगिस्तान में बसा इंजीनियरिंग का चमत्कार: 2200 साल पहले बिना नदी के कैसे बसा शहर ? आज भी वैज्ञानिक इ... बैतूल जिला बना भूकंप का केंद्र, मुलताई और पांढुर्णा में महसूस हुए तेज झटके बैतूल मोहदा के खेरा में बड़ा हादसा: श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, 25 घायल, एक बुजुर्ग की ... बैतूल के बर्राढाना गांव में भीषण आग: 15 से अधिक मकान जले, 90% गांव तबाह पांचवीं,आठवीं फेल के लिए राहत की खबर,1 जून से होगी परीक्षा लल्ली और शिवाजी चौक को बड़े शहरों की तरह बनाए।कलेक्टर ने प्रस्ताव बनाने को कहा बेजुबान के लिए इंसानियत: झुलसे बंदर को युवकों ने गोद में बैठाकर 35 किमी दूर पहुंचाया अस्पताल
Header Ad

धार में साड़ी की दुकान में लगी भीषण आग, लाखों रुपए का हुआ नुकसान

मध्य प्रदेश के धार जिले में जवाहर मार्ग पर बीती रात साड़ी की दुकान में आग लगने का मामला सामने आया है। लाखों रुपए का नुकसान भी आग लगने से हो गया है, नगर परिषद के दमकल की टीम सूचना पर मौके पर पहुंच गई थी और आग पर काबू पाया गया, मोहम्मद सिराज पठान का मकान जवाहर मार्ग पर है। जहां पर वसीम खत्री की साड़ी की दुकान है। वसीम किराएदार है, यह मकान दो मंजिल का है और नीचे साड़ी की दुकान है। दूसरी मंजिल पर खत्री परिवार के साथ रहते हैं। देर रात अचानक दुकान में आग लग गई।

साड़ी की दुकान होने से देखते ही देखते आग ने भीषण रूप ले लिया। आसपास के लोग भी उठ कर आग बुझाने में लग गए थे। जिसके बाद दमकल की टीम मौके पर पहुंची व लोगों की मदद से बड़ी मुश्किल से आग पर काबू पाया। आग इतनी भयानक थी कि मकान की ऊपरी मंजिल भी चपेट में आ गई। नीचे साड़ी की दुकान पूरी तरह से जल गई। परिवार के लोगों को आसपास के लोगों ने बड़ी मुश्किल से पड़ोसी की छत के सहारे बाहर निकाला। बताया जा रहा है कि लाखों रुपए का नुकसान आग लगने से हो गया है।

दुकान के संचालक वसीम खत्री ने बताया कि आग किन कारणों के चलते लगी है इसका पता नहीं चल पाया है। आग से दुकान में रखी साड़ी समेत पूरा सामान व फर्नीचर पूरी तरह से जल गया है। दूसरी मंजिल पर रखा घरेलू सामान भी जलकर राख हो गया है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.