Logo
ब्रेकिंग
सिविल जज बनने के बाद भी नहीं डिगा वैराग्य का संकल्प, प्रखरश्री ने चुना मोक्ष का मार्ग बैतूल बनेगा खेलो का हब, कुकरु को मिनी शिमला बनाने की तैयारी,हेमंत खंडेलवाल के प्रयास रंग लाए, मिली 4... जरूरतमंदों के जीवन की रक्षा का संदेश लेकर आगे बढ़ा रक्तदान अभियान, सनातनी विनोद कुमार बिंदल के मंदिर... सतपुड़ा वैली पब्लिक स्कूल बना बैतूल का नंबर 1 को-एड डे स्कूल, एजुकेशनवर्ल्ड इंडिया स्कूल रैंकिंग 202... बैतूल में SevaMitra की शुरुआत, अब घर बैठे बुक करें होम सर्विस फोन नहीं उठाते सीईओ,मीडियाकर्मियों में नाराजगी,ज्ञापन सौंपा Ola Uber Ban Chandigarh: ओला-उबर के लाइसेंस रद्द होने के बाद शुरू हुई 'भारत टैक्सी', जानिए यात्रियों... Haryana News: लगातार चौथी बार देश में अव्वल रही करनाल शुगर मिल, केंद्रीय मंत्रियों ने दी प्रतिष्ठित ... NCC DG Team Selection: हरियाणा के होनहार शूटर विजयन्त ढाण्डा ने बढ़ाया राज्य का मान, देश के टॉप-12 शू... Haryana Road Mishap: नूंह सड़क हादसे में चार लोगों की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल; पुलिस जांच में ज...
Seva Mitra
Header Ad

झमाझम बारिश के साथ हुई दिल्ली की सुबह, 5 दिन तक राहत नहीं… UP-बिहार समेत इन 15 राज्यों में अलर्ट, पहाड़ों पर क्या है हाल?

दिल्ली की सुबह की शुरुआत झमाझम बारिश के साथ हुई और मौसम सुहावना हो गया. दिल्ली में लगातार बारिश का दौर जारी है, जिससे गर्मी से तो राहत मिली हुई है, लेकिन जगह-जगह सड़कें जलमग्न हो गई हैं. दिल्ली के कई इलाकों में जलभराव हो गया है. सड़कों पर पानी भरने की वजह से वाहनों की रफ्तार भी धीमी हो गई है और लंबा जाम लग रहा है, जिस वजह से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा रहा है.

मौसम विभाग की ओर से आगे भी दिल्ली में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. अगले पांच दिन और दिल्ली में बारिश की संभावना है. 14 अगस्त को दिल्ली में मूसलाधार बारिश का अलर्ट है. आज दिल्ली का अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. आने वाले दिनों में तापमान में भी गिरावट आ सकती है.

पहाड़ों पर येलो अलर्ट जारी

पहाड़ी राज्यों पर लगातार बारिश हो रही है. अब भी 12-13 अगस्त के लिए हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में कुछ स्थानों पर बहुत भारी बारिश होने की संभावना है. कुछ इलाकों में येलो तो कहीं ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. 13 से 15 अगस्त के दौरान जम्मू-कश्मीर में कुछ स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना है. 12 से 17 अगस्त के दौरान हरियाणा, पंजाब, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, जम्मू कश्मीर में बारिश होने की संभावना है.

12 अगस्त को अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय में अलग-अलग स्थानों पर गरज और बिजली के साथ बारिश होने की संभावना है. अगले 7 दिनों के दौरान जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद में बारिश हो सकती है. 12 से 15 अगस्त के दौरान अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में गरज, बिजली के साथ बारिश जारी रहने की संभावना है.

इन राज्यों में भी बारिश की संभावना

अगले 3 दिनों के दौरान गरज और बिजली के साथ कई स्थानों पर हल्की बारिश होने की संभावना है. 14 और 15 अगस्त को तेलंगाना में अलग-अलग स्थानों पर बहुत ज्यादा भारी बारिश होने की संभावना है. 13 से 17 अगस्त के दौरान कर्नाटक, रायलसीमा, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में बारिश होने की संभावना है. 13 अगस्त को केरल में भी बारिश हो सकती है.

अगले 2 दिनों के दौरान दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत में तेज रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है. अगले 5 दिनों के दौरान रायलसीमा, तटीय आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में गरज और बिजली के साथ बारिश होने की संभावना है. 12 और 13 अगस्त को उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में अलग-अलग स्थानों पर बहुत भारी बारिश होने की संभावना है.

12 और 14 अगस्त के दौरान पश्चिमी मध्य प्रदेश में कुछ स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना है. 12 से 17 अगस्त के दौरान पूर्वी मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, बिहार, ओडिशा में बारिश होने की संभावना है. इस दौरान क्षेत्र में कई स्थानों पर गरज और बिजली कड़कने की संभावना है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.