Logo
ब्रेकिंग
बारिश में ढही दीवार ,दबने से मजदूर की मौत ।बैतूल में 93.4 mm बारिश घर में सो रहा था मासूम,जाने क्या हुआ चली गई जान? नजर आया था जहरीला सांप पर काटने के निशान नहीं मिले 5 लाख की चोरी का दूसरा आरोपी भी दबोचा, ₹10 हजार का इनामी निकला आदतन नकबजन लल्ली चौक का बदलेगा लुक, लगेगा क्लॉक टावर, नगर पालिका बिल्डिंग का पुराना स्वरूप संवरेगा बेंगलुरु से लौट रहे बिहारी युवक की ट्रेन में गई जान, जीआरपी ने किया था रेस्क्यू बैतूल: कोबरा से भी ज्यादा जहरीला कॉमन करैत मकान में निकला, सर्पमित्र ने सुरक्षित किया रेस्क्यू बैतूल की महिला की चिट्ठी राष्ट्रपति भवन पहुंची, असम के CM को भेजा गया मामला... 2 साल बाद मिला पति का... MP News: आदिवासी छात्रों के लिए बड़ी खुशखबरी, आवास सहायता योजना से मिलेगी आर्थिक मदद कारगिल विजय दिवस 2026: देश आज मना रहा 27वां कारगिल विजय दिवस, वीर शहीदों को श्रद्धांजलि यूसीसी की जरूरत क्यों पड़ी, सरकार पहले बताए जनता की राय क्या है: उमंग सिंघार
Header Ad

दतिया में पंचर की दुकान पर कट्टा खोलते समय चली गोली, दो युवक घायल

दतिया। मध्य प्रदेश के दतिया जिले में आने वाले बड़ौनी में पंचर की दुकान पर गोली चलने का मामला सामने आया है। इस घटना में दो युवक घायल हो गए हैं। दोनों को जिला अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है, प्राप्त जानकारी के अनुसार यह घटना शुक्रवार देर रात की है।

पंचर की दुकान दतिया रोड़ पर स्थित है। यहां पर महेंद्र सिंह कुशवाहा और अंकित रजक दुकान पर बैठे हुए थे, इस दौरान दुकान पर अंकित आ गया और कट्टा निकाल कर उसे खोलने लगा अचानक गोली चल गई।

गोली अंकित के हाथ की उंगली को छूती हुई महेंद्र सिंह के बाएं पैर की पिंडली में लग गई है। मौके पर मौजूद लोग तत्काल घायलों को इलाज के लिए अस्पताल ले गए। बड़ौनी थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस ने महेंद्र सिंह की शिकायत पर अंकित रजक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.