Logo
ब्रेकिंग
एयरफोर्स में चयनित मोहित की जीजा और चेचेरे भाईयों ने कर दी हत्या, जमीन हड़पने की लालच, पुरानी रंजिश ... महदगांव के फोटोग्राफर युवक की सड़क हादसे में मौत, पेट्रोल लेने जाते समय अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर बैतूल: पांच मंदिरों में चोरी के आरोपी का हुलिया जारी, माता की चुनरी ओढ़कर वारदात करता आया नजर; पहचान... बैतूल में NSUI का प्रदर्शन: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का पुतला फूंका, राष्ट्रपति के नाम तहसीलदार ... दो दिन पहले पानी में मिली लाश निकली हत्या: अवैध संबंधों के विवाद में गमछे से गला घोंटकर युवक की हत्य... बैतूल: अतिरिक्त यात्री भीड़ को देखते हुए नागपुर-दानापुर स्पेशल ट्रेन 3 अगस्त को चलेगी, बैतूल में तड़... वन क्षेत्र में अवैध कटाई और वन्यजीव का आवास नष्ट करने वाले 3 आरोपी गए जेल, वन विभाग ने 98.63 हजार रु... कल से हड़ताल पर रहेंगे जिले के 475 पटवारी, राजस्व सेवाएं होंगी प्रभावित बैतूल: एक ही रात में पांच मंदिरों में चोरी से सनसनी, घरों के दरवाजे बाहर से लॉक कर वारदात; सीसीटीवी ... बेटी को देखकर लौट रहे किसान की सड़क हादसे में मौत, साथी गंभीर; खेड़ी के पास अज्ञात ट्रक ने आल्टो को ...
Header Ad

जेके सीमेंट के ट्राले ने कार को रौंदा, 5 घायल, हादसे के बाद लगा लंबा जाम

पन्ना: पन्ना के अमानगंज घाटी में आज एक भीषण सड़क हादसे में जेके सीमेंट प्लांट से आ रहे एक अनियंत्रित ट्राला ने सामने से आ रही एक कार को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद घाटी में दोनों ओर से लंबा जाम लग गया, जिससे यातायात पूरी तरह से बाधित हो गया।

बता दें कि सूचना मिलते ही पुलिस और 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल पन्ना भेजा गया। जानकारी के अनुसार, ट्राला जेके सीमेंट प्लांट से सीमेंट भरकर आ रहा था और घाटी में ढलान के दौरान अनियंत्रित हो गया। इसी दौरान सामने से आ रही एक कार ट्राला की चपेट में आ गई। टक्कर के बाद कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार लोग अंदर फंस गए, स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से घायलों को कार से बाहर निकाला गया।

वही जाम खुलवाने का प्रयास पुलिस प्रशासन के द्वारा किया जा रहा है, और मौके पर क्रेन की मदद से ट्राला और कार को भी सड़क से हटाने की कोशिश जारी है इस दौरान वहां से निकलने वाले यात्री एवं राहगीर जाम में फंसे हुए हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.