Logo
ब्रेकिंग
सांझवीर टाईम्स के प्रतिष्ठा अलंकरण समारोह में जिले की 22 विभूतियां सम्मानित आर डी कोचिंग के विद्यार्थियों ने जे ई ई मैंस में हासिल की उत्कृष्ट सफलता, 99.68 परसेंटाइल हासिल कर स... Live: एमपी विधानसभा में बजट पेश कर रहे वित्त मंत्री देवड़ा, जानिए किसको क्या मिला नई दिल्ली से ताम्रम जा रही GT एक्सप्रेस के पार्सल वैन में लगी आग, बड़ा हादसा टला 13 फरवरी को सारणी में लगेगा रोजगार मेला, 9 कंपनियां करेंगी भर्ती, 775 से अधिक पदों पर मौका नागपुर एम्स में चार साल के हर्ष की मौत, कोल्ड्रिफ कफ सिरप कांड का था पीड़ित, चार माह से ICU में चल र... लोकायुक्त ट्रैप में फंसे बैतूल नायब तहसीलदार के रीडर को चार साल की सजा ई-साइकिल की बैटरी में धमाका, दिव्यांग युवक जिंदा जला महाराष्ट्र के डिप्टी CM अजीत पवार की विमान हादसे में मौत, बारामती में हुआ हादसा एसआईआर–2026 में बैतूल को बड़ी उपलब्धि, कलेक्टर नरेन्द्र सूर्यवंशी को राज्यपाल ने किया सम्मानित
Header Ad

मोहन कैबिनेट में किसानों के हित में बड़ा फैसला, कई अन्य प्रस्तावों पर लगी मुहर

भोपाल : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में मंगलवार को कैबिनेट की अहम बैठक हुई। बैठक की शुरुआत राष्ट्रीय गीत “वंदे मातरम्” गायन के साथ हुई। इस दौरान कैबिनेट मंत्रियों ने सीएम को रामलला की अलौकिक प्रतिमा भेंट कर ‘Global Investors Summit-2025’ के सफल आयोजन के लिए बधाइयां प्रेषित कीं। इसके बाद कैबिनेट में कई अहम प्रस्तावों पर मुहर लगी, जिसके बाद कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर अहम निर्णयों की जानकारी दी।

कैबिनेट के प्रमुख निर्णय :

  • 30 मार्च से 30 जून तक जय गंगा जल संवर्धन अभियान आयोजित होगा। पूरे प्रदेश की वॉटरबॉडी का संवर्धन करना और पानी को संभालना इसका मुख्य उद्देश्य है। वॉटर रिचार्जिंग के लिए लोगों को प्रोत्साहित किया जाएगा। नए जिले पांढुर्ना के वन विभाग के नए मंडल को मंजूरी मिली है।
  • 15 मार्च से शुरू होने जा रही गेहूं की एमएसपी दर पर खरीदी के तहत सरकार 175 रुपए प्रति क्विंटल के हिसाब से बोनस देने का फैसला किया है। ये बोनस एमएसपी की दर 2425 रुपए के अतिरिक्त दिया जाएगा। यानी समर्थन मूल्य पर किसानों को 2600 रुपए प्रति क्विंटल के भाव मिलेंगे। यही नहीं धान पर 4 हजार प्रति हैक्टेयर प्रोत्साहन राशि देने के प्रस्ताव को भी मंजूरी मिली।
  • किसानों की जमीन का सीमांकन पूरी तरह डिजिटल किया जा रहा है। इसके लिए 138.41 करोड़ का प्रावधान किया गया है। इसके लिए खुली निविदा आमंत्रित की गई है। इसके जरिए पूरे प्रदेश के किसनों की जमीन का रिकॉर्ड तैयार किया जाएगा।
  • सभी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण दिया जाएगा ताकि वे बच्चों को खेल और सामान्य ज्ञान के क्षेत्र में विशेष ज्ञान दे सकें।
  • 6 मार्च को वित्त आयोग के साथ कुशाभाऊ ठाकरे सभागार में बैठक होगी।
  • उज्जैन महाकाल मंदिर में होमगार्ड स्वयंसेवी सैनिकों के 488 पद स्वीकृत किए गए हैं। इसके लिए सालाना 17 करोड़ रुपए का व्यय आएगा। एक साल के अंदर यह प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.