Logo
ब्रेकिंग
सिविल जज बनने के बाद भी नहीं डिगा वैराग्य का संकल्प, प्रखरश्री ने चुना मोक्ष का मार्ग बैतूल बनेगा खेलो का हब, कुकरु को मिनी शिमला बनाने की तैयारी,हेमंत खंडेलवाल के प्रयास रंग लाए, मिली 4... जरूरतमंदों के जीवन की रक्षा का संदेश लेकर आगे बढ़ा रक्तदान अभियान, सनातनी विनोद कुमार बिंदल के मंदिर... सतपुड़ा वैली पब्लिक स्कूल बना बैतूल का नंबर 1 को-एड डे स्कूल, एजुकेशनवर्ल्ड इंडिया स्कूल रैंकिंग 202... बैतूल में SevaMitra की शुरुआत, अब घर बैठे बुक करें होम सर्विस फोन नहीं उठाते सीईओ,मीडियाकर्मियों में नाराजगी,ज्ञापन सौंपा Ola Uber Ban Chandigarh: ओला-उबर के लाइसेंस रद्द होने के बाद शुरू हुई 'भारत टैक्सी', जानिए यात्रियों... Haryana News: लगातार चौथी बार देश में अव्वल रही करनाल शुगर मिल, केंद्रीय मंत्रियों ने दी प्रतिष्ठित ... NCC DG Team Selection: हरियाणा के होनहार शूटर विजयन्त ढाण्डा ने बढ़ाया राज्य का मान, देश के टॉप-12 शू... Haryana Road Mishap: नूंह सड़क हादसे में चार लोगों की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल; पुलिस जांच में ज...
Seva Mitra
Header Ad

प्रेम संबंधों के चलते महिला ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट में लड़के का किया जिक्र

इंदौर: मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में प्रेम प्रसंग के चलते एक महिला ने आत्महत्या कर ली। महिला ने अपने घर में फंदा लगाकर जान दे दी। पूरा मामला लसूड़िया क्षेत्र का है। घटनास्थल पर पुलिस को एक सुसाइड नोट भी मिला है। पुलिस ने मर्ग कायम कर पूरे मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

बता दें पूरा मामला इंदौर के लसूड़िया थाना क्षेत्र की पिंक सिटी का है। यहां की रहने वाली ज्योति ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। ज्योति ने मरने के पूर्व एक सुसाइड नोट छोड़ा है जिसमें अपने प्रेमी मानव का ज़िक्र किया गया है। वही अपने परिजनों को लेकर भी उसने कुछ लिखकर छोड़ा है।

ज्योति के परिजनों ने बताया कि ज्योति का तलाक हो चुका था। जॉब करते हुए उसकी मानव नाम के युवक से दोस्ती हुई थी और वह शादी का दबाव बना रही थी लेकिन मानव ने शादी करने से मना कर दिया था। वहीं पुलिस अधिकारी ने बताया कि एक महिला द्वारा आत्महत्या का मामला सामने आया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.