Logo
ब्रेकिंग
सांझवीर टाईम्स के प्रतिष्ठा अलंकरण समारोह में जिले की 22 विभूतियां सम्मानित आर डी कोचिंग के विद्यार्थियों ने जे ई ई मैंस में हासिल की उत्कृष्ट सफलता, 99.68 परसेंटाइल हासिल कर स... Live: एमपी विधानसभा में बजट पेश कर रहे वित्त मंत्री देवड़ा, जानिए किसको क्या मिला नई दिल्ली से ताम्रम जा रही GT एक्सप्रेस के पार्सल वैन में लगी आग, बड़ा हादसा टला 13 फरवरी को सारणी में लगेगा रोजगार मेला, 9 कंपनियां करेंगी भर्ती, 775 से अधिक पदों पर मौका नागपुर एम्स में चार साल के हर्ष की मौत, कोल्ड्रिफ कफ सिरप कांड का था पीड़ित, चार माह से ICU में चल र... लोकायुक्त ट्रैप में फंसे बैतूल नायब तहसीलदार के रीडर को चार साल की सजा ई-साइकिल की बैटरी में धमाका, दिव्यांग युवक जिंदा जला महाराष्ट्र के डिप्टी CM अजीत पवार की विमान हादसे में मौत, बारामती में हुआ हादसा एसआईआर–2026 में बैतूल को बड़ी उपलब्धि, कलेक्टर नरेन्द्र सूर्यवंशी को राज्यपाल ने किया सम्मानित
Header Ad

मॉक ड्रिल को लेकर तैयारियां शुरू, हर वार्ड में तैयार किए जाएंगे 10 वॉलेंटियर, दी जाएगी आपात स्थिति की जानकारी

इंदौर। पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद से भारत पाकिस्तान के बीच तनाव चरम पर है। वहीं इस बीच केंद्रीय गृह मंत्रालय ने 244 जिलों में आज यानी 7 मई को मॉक ड्रिल का आदेशा जारी किया गया है।  केंद्रीय गृह सचिव गोविंद मोहन की अध्यक्षता में हुई बैठक में मॉक ड्रिल कराने की तैयारी तय की गई है।ऐसे में इंंदौर शहर में भी मॉक ड्रिल को लेक तैयारियां होने वाली है।

बता दें कि, इंदौर में संभावित आपातकालीन स्थितियों से निपटने के लिए मॉक ड्रिल की व्यापक तैयारी शुरू हो गई है। इसी सिलसिले में महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने शहर के प्रमुख होटलों के प्रतिनिधियों और सभी वार्ड पार्षदों के साथ एक अहम बैठक आयोजित की। इस बैठक में महापौर ने बताया कि प्रत्येक वार्ड में 10 वॉलेंटियर की टीम गठित की जाएगी, जो संकट की घड़ी में राहत और सहायता कार्यों को अंजाम दे सकेगी।

वहीं इस बैठक में ब्लैकआउट की स्थिति और अन्य आपातकालीन परिदृश्यों के लिए योजनाएं बनाई गईं। पार्षदों को निर्देश दिए गए हैं कि वे अपने-अपने वार्ड में नागरिकों को मॉक ड्रिल की जानकारी दें और जागरूकता अभियान चलाएं, ताकि वास्तविक संकट के समय घबराहट के बजाय सजगता से काम लिया जा सके।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.