Logo
ब्रेकिंग
फोन नहीं उठाते सीईओ,मीडियाकर्मियों में नाराजगी,ज्ञापन सौंपा Ola Uber Ban Chandigarh: ओला-उबर के लाइसेंस रद्द होने के बाद शुरू हुई 'भारत टैक्सी', जानिए यात्रियों... Haryana News: लगातार चौथी बार देश में अव्वल रही करनाल शुगर मिल, केंद्रीय मंत्रियों ने दी प्रतिष्ठित ... NCC DG Team Selection: हरियाणा के होनहार शूटर विजयन्त ढाण्डा ने बढ़ाया राज्य का मान, देश के टॉप-12 शू... Haryana Road Mishap: नूंह सड़क हादसे में चार लोगों की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल; पुलिस जांच में ज... Haryana Crime News: पानीपत में اغवा हुआ बच्चा बरामद, एक लाख में बेचने की थी डील; पुलिस ने दो को दबोच... Gurnam Singh Chaduni Mahapanchayat: धान खरीद की मांग पर अड़े किसान, हाईवे पर बीती रात; आज होगी बड़ी ... Patna Mithila Colony Incident: दानापुर में खूनी संघर्ष, शादी से पहले सिपाही भाई ने की आत्महत्या, पुल... Delhi Demolition News: शालीमार बाग मैक्स अस्पताल रोड पर देर रात चला पीला पंजा; भारी पुलिस बल तैनात, ... Monsoon Update 2026: मॉनसून की विदाई के बीच बिगड़ेगा मौसम; मध्य प्रदेश, ओडिशा और पूर्वोत्तर में भारी...
Header Ad

रीवा में दर्दनाक हादसा, दो बाइकों की भिड़ंत, तीन लोगों की मौत

रीवा। मध्य प्रदेश के रीवा जिले में शनिवार की रात बैकुंठपुर थाना क्षेत्र में दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, दो बाइकों की जोरदार टक्कर हो गई। तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है। जबकि तीन लोग बुरी तरह से घायल हो गए।  घायलों को तत्काल संजय गांधी अस्पताल भेजा गया जहां पर उनका उपचार चल रहा है। यह घटना जिले के बैकुंठपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत रीवा सिरमौर मार्ग में स्थित पलहान गांव की है।

शनिवार की रात को आमने-सामने से दो बाइक टकरा गईं। बताया जा रहा है की दोनों बाईकों की स्पीड तेज थी और उसी के चलते यह हादसा हो गया। दोनों बाईकों की टक्कर इतनी तेज थी की इस हादसे में तीन युवकों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि तीन युवक बुरी तरह से घायल हो गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार दोनों बाइकों पर तीन-तीन लोग सवार थे और दोनों बाइक आमने-सामने से आ रहीं थी।

जैसे ही वाहन पलहान गांव के चढ़ाई मोड़ के पास पहुंचे, अचानक आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। घटना के बाद मौके पर चीखपुकार मच गई, मौके पर मौजूद लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल भिजवाया। इस हादसे में मरने वालों में बैकुंठपुर निवासी 19 वर्षीय मोहित रावत, मनगवां निवासी 45 वर्षीय मुनिराज कोल सहित एक अन्य शामिल है। फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.