Logo
ब्रेकिंग
कवर्धा में फर्जी डिजिटल पेमेंट का भंडाफोड़: फर्जी रिसीविंग दिखाकर नकद राशि ऐंठने वाले गिरोह पर एक्शन Bhilai News: भिलाई सेक्टर-2 में गटर की सफाई के दौरान मिला नवजात का शव, इलाके में सनसनी; जांच में जुट... Barwani News: बिजासन घाट में शिमला मिर्च से भरे मिनी ट्रक में लगी भीषण आग, कूदकर बची ड्राइवर की जान;... लाठीचार्ज के बाद भड़के डॉक्टर्स, सीनियर रेजिडेंट्स ने किया OPD का बहिष्कार; JDA का समर्थन MP High Court on Dacoity Act: जब प्रदेश में डकैत ही नहीं तो 45 साल पुराना एक्ट क्यों? हाईकोर्ट ने DG... भोपाल में स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग पर अड़े इंटर्न डॉक्टर: कमला पार्क में धरना जारी, मिला कांग्रेस का... रतलाम में मॉडिफाइड साइलेंसरों पर गरजा पुलिस का बुलडोजर: 108 साइलेंसर कुचले, ₹1 लाख का जुर्माना वसूला Gwalior Achaleshwar Mandir: अचलेश्वर महादेव मंदिर की दानपेटी से निकली अनोखी चिट्ठियां, भक्त बोला- 'क... Chhindwara Patalkot School: पातालकोट में दावों की खुली पोल, 5 साल से छप्पर वाले कच्चे मकान में पढ़ने... सागर कांड के बाद छतरपुर प्रशासन का बड़ा एक्शन: अवैध शराब कारोबारियों पर संयुक्त प्रहार
Header Ad

इंदौर में फिर एक हिंदू युवती बनी लव जिहाद का शिकार, नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म

इंदौर। हिंदू युवती से दुष्कर्म का एक और मामला सामने आया है। एरोड्रम पुलिस ने मकसूद खान के विरुद्ध प्रकरण दर्ज किया है। मकसूद युवती से हिंदू नाम रमेश कुमावत के नाम से मिला था। बातचीत के बहाने सुनसान जगह ले गया और कोल्ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर दुष्कर्म किया।

हीरानगर क्षेत्र निवासी 25 वर्षीय पीड़िता शादी समारोह में डेकोरेशन मैनेजमेंट का काम करती है। पिछले साल 20 दिसंबर को काम के सिलसिले में देवास बायपास की एक होटल में थी। आरोपित मकसूद ने उससे चर्चा की और रमेश कुमावत नाम बताया। उसने कहा कि बहन की शादी में डेकोरेशन करवाना है। उसने पीड़िता से मोबाइल नंबर ले लिए।

लड़की को बेहोशी छाने लगी

कुछ दिनों बाद उसने कॉल कर कहा कि बहन की शादी के संबंध में चर्चा करना है। 13 जनवरी को रात करीब आठ बजे आरोपित से बिजासन माता मंदिर के समीप मिलने गई। वह बातचीत के बहाने कार एक खेत में ले गया और कोल्ड्रिंक पीने के लिए दी। कुछ ही देर बाद पीड़िता को बेहोशी छाने लगी। आरोपित ने बेहोशी की अवस्था में पीड़िता के साथ दुष्कर्म किया।

कुछ देर उसने कार इधर-उधर घुमाई और देर रात पीड़िता को घर छोड़कर चला गया। आरोपित ने घटना का जिक्र करने पर हत्या की धमकी दी। उसने 20 जनवरी को पुन: काल लगाया और मिलने के लिए बुलाया। इसी दौरान उसके फोन पर किसी का कॉल आया और उसने वालेकुम अस्सलाम बोला।

पीड़िता यह सुनकर चौंक गई। पूछने पर आरोपित ने कहा- मैं मुसलमान हूं और मेरा नाम मकसूद खान है। पीड़िता उससे मिलना नहीं चाहती थी। मकसूद उसे बदनाम करने और मारने की धमकी देकर बुला लेता था। कुछ दिनों पूर्व उसने पीड़िता को बाजार में ही रोक लिया। उसे जान से मारने की धमकी देने लगा।

कई अन्य युवतियों का भी किया शोषण

छोटी खजरानी निवासी मकसूद खान ने कई हिंदू लड़कियों का शोषण किया है। उसने रिटायर पुलिसकर्मी (एएसआई) की बहू को भी जाल में फंसाया है। उससे परेशान होकर एएसआई के बेटे ने जहर खा लिया था। उसने चार पन्ने का सुसाइड नोट भी लिखा था। स्वजन ने पुलिस को भी शिकायत की, मगर एरोड्रम पुलिस ने मकसूद को प्रतिबंधात्मक धारा लगाकर जेल भेज दिया।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.