Logo
ब्रेकिंग
15 दिन तक कुएं में फंसा रहा खतरनाक रसेल वाइपर, कैरेट के सहारे हुआ सफल रेस्क्यू एनसीसी बॉयज़ भर्ती में 49 कैडेट चयनित, फिजिकल और लिखित परीक्षा के बाद बनी मेरिट 40 अपराधों वाले हिस्ट्रीशीटर भीम पर ₹10 हजार का इनाम, पुलिस ने तेज की तलाश,पेट्रोल पंप काण्ड में भी ... रात की बारिश में खोलने पड़े सतपुड़ा के 7 गेट, झरने बह निकले बारिश में ढही दीवार ,दबने से मजदूर की मौत ।बैतूल में 93.4 mm बारिश घर में सो रहा था मासूम,जाने क्या हुआ चली गई जान? नजर आया था जहरीला सांप पर काटने के निशान नहीं मिले 5 लाख की चोरी का दूसरा आरोपी भी दबोचा, ₹10 हजार का इनामी निकला आदतन नकबजन लल्ली चौक का बदलेगा लुक, लगेगा क्लॉक टावर, नगर पालिका बिल्डिंग का पुराना स्वरूप संवरेगा बेंगलुरु से लौट रहे बिहारी युवक की ट्रेन में गई जान, जीआरपी ने किया था रेस्क्यू बैतूल: कोबरा से भी ज्यादा जहरीला कॉमन करैत मकान में निकला, सर्पमित्र ने सुरक्षित किया रेस्क्यू
Header Ad

मंत्री स्वतंत्र देव सिंह के बेटे को ‘वीआईपी ट्रीटमेंट’, प्रोटोकॉल देने वाले निजी सचिव पर गिरी गाज

0

यूपी के जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह के बेटे को प्रोटोकाल उपलब्ध कराने का आदेश जारी करने वाले मंत्री के निजी सचिव आनंद कुमार हटा दिया गया है. निजी सचिव ने जालौन के जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक (एसपी) को प्रोटोकाल के लिए पत्र लिखा था. जिसमें उन्होंने कहा था कि अभिषेक सिंह के आने-जाने की पूरी व्यवस्था सुनिश्चित की जाए.

वहीं सोशल मीडिया पर निजी सचिव का संबंधित पत्र वायरल होने पर सरकार से लेकर बीजेपी नेतृत्व तक ने नाराजगी जताई. इसके बाद मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने कार्रवाई करते हुए अपने निजी सचिव आनंद कुमार को हटा दिया.

मंत्री स्वतंत्र देव सिंह के निजी सचिव ने लिखा पत्र

दरअसल योगी सरकार में मंत्री स्वतंत्र देव सिंह के बेटे को प्रोटोकाल संबंधी पत्र 14 अगस्त को लिखा गया था. स्वतंत्रता दिवस के मौके पर उरई में आयोजित तिरंगा यात्रा में अभिषेक सिंह शामिल हुए थे. इस दौरान उनकी सुरक्षा में एक गनर तैनात किया गया था. वहीं बिना किसी पद के मंत्री के बेटे को प्रोटोकाल पर समाजवादी पार्टी ने बीजेपी और मंत्री को घेरा है.

विपक्ष ने बीजेपी पर साधा निशाना

सपा ने सोशल मीडिया पर लिखा कि बीजेपी एक तरफ वीआइपी कल्चर घटाने और परिवारवाद खत्म करने की बात और दावे करती है जबकि सत्ता में आते ही इनका परिवारवाद और वीआइपी कल्चर किस कदर उत्पात और तांडव कर रहा है, यह सबके सामने है. जालौन में जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह के बेटे अभिषेक सिंह को वीआईपी प्रोटोकॉल देने के लिए निजी सचिव ने डीएम और एसपी को पत्र लिखकर निर्देश दिया था, जबकि वह किसी राजनीतिक या संवैधानिक पद पर नहीं हैं.

तिरंगा यात्रा में शामिल हुए थे अभिषेक सिंह

बता दें कि स्वतंत्रता दिवस पर उरई में आयोजित तिरंगा यात्रा में अभिषेक सिंह शामिल होने आए थे. आयोजन के मद्देनजर जल शक्ति मंत्री के निजी सचिव ने प्रशासन को निर्देशित करते हुए प्रोटोकॉल का पत्र भेजा. इसमें कहा गया था कि जिले में मंत्री की तरह अभिषेक सिंह को भी सुरक्षा, स्वागत और अन्य सुविधाएं दी जाएं.

Leave A Reply

Your email address will not be published.