Logo
ब्रेकिंग
बैतूल: पांच मंदिरों में चोरी के आरोपी का हुलिया जारी, माता की चुनरी ओढ़कर वारदात करता आया नजर; पहचान... बैतूल में NSUI का प्रदर्शन: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का पुतला फूंका, राष्ट्रपति के नाम तहसीलदार ... दो दिन पहले पानी में मिली लाश निकली हत्या: अवैध संबंधों के विवाद में गमछे से गला घोंटकर युवक की हत्य... बैतूल: अतिरिक्त यात्री भीड़ को देखते हुए नागपुर-दानापुर स्पेशल ट्रेन 3 अगस्त को चलेगी, बैतूल में तड़... वन क्षेत्र में अवैध कटाई और वन्यजीव का आवास नष्ट करने वाले 3 आरोपी गए जेल, वन विभाग ने 98.63 हजार रु... कल से हड़ताल पर रहेंगे जिले के 475 पटवारी, राजस्व सेवाएं होंगी प्रभावित बैतूल: एक ही रात में पांच मंदिरों में चोरी से सनसनी, घरों के दरवाजे बाहर से लॉक कर वारदात; सीसीटीवी ... बेटी को देखकर लौट रहे किसान की सड़क हादसे में मौत, साथी गंभीर; खेड़ी के पास अज्ञात ट्रक ने आल्टो को ... 15 दिन तक कुएं में फंसा रहा खतरनाक रसेल वाइपर, कैरेट के सहारे हुआ सफल रेस्क्यू एनसीसी बॉयज़ भर्ती में 49 कैडेट चयनित, फिजिकल और लिखित परीक्षा के बाद बनी मेरिट
Header Ad

पूरा पंजाब अलर्ट पर! कर्मचारियों को तैयार रहने के आदेश, आप भी पढ़ें जरूरी सलाह

चंडीगढ़ : पंजाब सरकार की ओर से पंजाब में मानसून से पहले सभी जरूरी तैयारियों की एक बार फिर समीक्षा करने के आदेश जारी किए गए हैं। जल संसाधन मंत्री बरिंदर कुमार गोयल ने खुद इस संबंध में जिम्मेदार विभाग के अधिकारियों के साथ-साथ सभी जिलों के डिप्टी कमिश्नरों को अपने-अपने अधिकार क्षेत्र में जरूरी तैयारियां पूरी होने के बाद एक बार फिर अंतिम तैयारियों की समीक्षा करने को कहा है। गौरतलब है कि मौसम विभाग ने पहले ही 25 जून को पंजाब में मानसून के पहुंचने की संभावना जताई है, लेकिन पंजाब के विभिन्न इलाकों में प्री-मानसून ने पहले ही अपना रंग दिखाना शुरू कर दिया है।

विभागीय अधिकारियों से जुटाई गई जानकारी के अनुसार मौसम विभाग ने पिछले साल के मुकाबले पंजाब में ज्यादा बारिश होने की संभावना जताई है। यही वजह है कि पंजाब सरकार इस साल बाढ़ से प्रभावित इलाकों में विशेष प्रबंधों पर ज्यादा ध्यान दे रही है। पंजाब सरकार के आदेश पर सभी जिलों के डिप्टी कमिश्नरों ने तैयारियों की समीक्षा के लिए विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ बैठकें करनी शुरू कर दी हैं। अधिकारियों को यह सुनिश्चित करने के लिए कहा गया है कि बाढ़ नियंत्रण उपायों को मजबूत किया जाए, जल निकासी व्यवस्था को बेहतर बनाया जाए और आवश्यक उपकरण और कर्मियों को तैयार रखा जाए।

सरकार ने आपदा प्रबंधन टीमों को अलर्ट पर रखा

किसी भी आपदा की स्थिति से निपटने के लिए सरकार ने आपदा प्रबंधन टीमों को भी अलर्ट पर रखा है ताकि जरूरत पड़ने पर समय रहते स्थिति को संभाला जा सके और जरूरतमंदों की मदद की जा सके। आपदा प्रबंधन अधिकारी काका सिंह का कहना है कि लोगों को उन इलाकों से दूरी बनाकर रखनी चाहिए जहां पानी भर रहा है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.