Logo
ब्रेकिंग
बैतूल जिला बना भूकंप का केंद्र, मुलताई और पांढुर्णा में महसूस हुए तेज झटके बैतूल मोहदा के खेरा में बड़ा हादसा: श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, 25 घायल, एक बुजुर्ग की ... बैतूल के बर्राढाना गांव में भीषण आग: 15 से अधिक मकान जले, 90% गांव तबाह पांचवीं,आठवीं फेल के लिए राहत की खबर,1 जून से होगी परीक्षा लल्ली और शिवाजी चौक को बड़े शहरों की तरह बनाए।कलेक्टर ने प्रस्ताव बनाने को कहा बेजुबान के लिए इंसानियत: झुलसे बंदर को युवकों ने गोद में बैठाकर 35 किमी दूर पहुंचाया अस्पताल बैतूल के छात्रों का कमाल: गुंजन देशमुख 10वीं में 5वें स्थान पर, ऋतुजा देशपांडे 12वीं गणित में 7वीं र... बैतूल: शराब दुकानों के टेंडर में लापरवाही, जिला आबकारी अधिकारी अंशुमन सिंह चिढ़ार निलंबित बैतूल जिले की नगरपालिकाओं में एल्डरमैन नियुक्त VIDEO :Fire 🔥 on highway बैतूल भोपाल हाइवे पर ट्राला पलटा,लगी आग
Header Ad

मैं माफी नहीं मांगूंगा…भाजपा विधायक चिंतामणि मालवीय ने दिखाए तेवर, बोले- मैंने कुछ भी गलत नहीं कहा

भोपाल : अपनी पार्टी के खिलाफ जाकर किसानों के लिए आवाज उठाने पर बीजेपी विधायक चिंतामणि मालवीय को नोटिस मिलने पर मध्य प्रदेश की राजनीति गरमाई हुई है। जहां कांग्रेस ने भाजपा को किसान और दलित विरोध बताया है, वहीं इस मामले पर चिंतामणि मालवीय ने कहा कि मैं बीजेपी का प्रतिबद्ध कार्यकर्ता हूं। मैंने जो कुछ कहा, वो सदन के अंदर का विषय है। मैंने कुछ भी गलत नहीं कहा है। मैं माफी नहीं मांगूंगा। पार्टी का नोटिस अभी मुझे प्राप्त नहीं हुआ है। अगर मुझे मिलेगा तो मैं उसके तथ्यानुरूप जवाब से पार्टी को अवगत कराऊंगा।

भाजपा विधायक ने कहा कि अभी तक मेरे पास नोटिस नहीं आया है। माफी जैसा कोई सवाल ही नहीं होता। उन्होंने कहा था कि भू-माफियाओं की साजिश की वजह से किसानों को अपनी ही जमीन से बेदखल किया जा रहा है। सालों से यहां भूमि का अधिग्रहण कुछ ही महीनों के लिए होता था, लेकिन स्थाई तौर पर कब्जा सही नहीं है।

बता दें कि बीजेपी विधायक चिंतामणि मालवीय ने विधानसभा में मुद्दा उठाया और कहा कि उज्जैन के किसान परेशान हैं और डरे हुए है। उनकी ज़मीन जबरदस्ती अधिग्रहण की जा रही है। इस बयान के बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने उन्हें नोटिस जारी किया है। नोटिस में कहा गया है कि आप सार्वजनिक जगह पर बयानबाजी कर पार्टी की छवि धूमिल कर रहे हैं। बीजेपी की ओर से भेजे गए नोटिस में चिंतामणि को 7 दिनों जवाब देने के लिए कहा गया है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.