Logo
ब्रेकिंग
गुरुग्राम में मूसलाधार बारिश से सड़कें बनीं दरिया: दिल्ली-जयपुर एक्सप्रेसवे पर लगा भीषण जाम, वर्क फ्... हिल स्टेशन पचमढ़ी में दिल दहला देने वाली वारदात: जंगल में ले जाकर 17 वर्षीय छात्रा से सामूहिक दुष्कर... IRCTC अधिकृत एजेंट पर नहीं चलेगा रेलवे एक्ट की धारा 143 का केस: मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने रद्द किया क्... एमपी-यूपी बॉर्डर पर चंबल पुल पर हाई-वोल्टेज ड्रामा, जाली से लटका दुष्कर्म का आरोपी युवक 'स्किल नई करेंसी और इनोवेशन नई इकॉनॉमी': समृद्ध मध्य प्रदेश 2047 में बोले सीएम डॉ. मोहन यादव नई दिल्ली में गौरव सम्मान समारोह-2026, प्रिया थरेजा के आयोजन में विभिन्न क्षेत्रों की प्रतिभाएं सम्म... छिंदवाड़ा में भारी बारिश के मौसम में भी गहराया पेयजल संकट: 147 में से 96 तालाब सूखे, महीने में 15 दि... खजुराहो के मतंगेश्वर महादेव: हर साल बढ़ता है रहस्यमयी जीवित शिवलिंग, सावन के अंतिम सोमवार उमड़ा जनसै... रतलाम कृषि मंडी में अचानक छुट्टी पर भड़के किसान: 600 प्याज की ट्रालियां खड़ी कर महू-नीमच रोड किया जा... 'ट्रस्ट में आंदोलन से जुड़े लोग नहीं': राम मंदिर विवाद और 'जैन-जी' आंदोलन पर बोले भोजपाली बाबा रविंद...
Header Ad

सिंधिया बोले- मैं ग्वालियर-चंबल का कोटवार हूं, क्षेत्र का विकास ही मेरा लक्ष्य

डबरा : केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि ग्वालियर-चंबल का कोटवार हूं, क्षेत्र का विकास ही मेरा लक्ष्य है। सिंधिया ग्वालियर-चंबल संभाग के दो दिवसीय  भ्रमण पर पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने विद्युत उपकेंद्र, नगर पालिका परिषद भवन और तहसील कार्यालय के लोकार्पण कार्यक्रम में भाग लिया। इस दौरान उन्होंने स्पष्ट किया कि उन्हें ना पद का मोह है और ना ही कुर्सी की लालसा, बल्कि उनकी एकमात्र अभिलाषा जनता के दिल में स्थान बनाने की है।

सिंधिया ने कहा कि क्षेत्र का विकास मेरी प्राथमिकता है। आज मैं आपके सामने सेवक और सुरक्षा प्रहरी के रूप में खड़ा हूं। मैं ग्वालियर-चंबल का कोटवार हूं, और मेरी जिंदगी का एकमात्र लक्ष्य क्षेत्र की जनता का विकास करना है।

सिंधिया ने कहा कि यह क्षेत्र विकास के नए रास्ते पर आगे बढ़ रहा है और उनकी जिम्मेदारी है कि हर व्यक्ति को इस प्रगति से जोड़ा जाए। उन्होंने जनता को आश्वस्त किया कि क्षेत्र में अधोसंरचना, बिजली, पानी और अन्य बुनियादी सुविधाओं को और सुदृढ़ किया जाएगा, जिससे ग्वालियर-चंबल का हर नागरिक विकास की मुख्यधारा से जुड़ सके। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी और बड़ी संख्या में क्षेत्रीय नागरिक उपस्थिति रहे।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.