Logo
ब्रेकिंग
घर में सो रहा था मासूम,जाने क्या हुआ चली गई जान? नजर आया था जहरीला सांप पर काटने के निशान नहीं मिले 5 लाख की चोरी का दूसरा आरोपी भी दबोचा, ₹10 हजार का इनामी निकला आदतन नकबजन लल्ली चौक का बदलेगा लुक, लगेगा क्लॉक टावर, नगर पालिका बिल्डिंग का पुराना स्वरूप संवरेगा बेंगलुरु से लौट रहे बिहारी युवक की ट्रेन में गई जान, जीआरपी ने किया था रेस्क्यू बैतूल: कोबरा से भी ज्यादा जहरीला कॉमन करैत मकान में निकला, सर्पमित्र ने सुरक्षित किया रेस्क्यू बैतूल की महिला की चिट्ठी राष्ट्रपति भवन पहुंची, असम के CM को भेजा गया मामला... 2 साल बाद मिला पति का... MP News: आदिवासी छात्रों के लिए बड़ी खुशखबरी, आवास सहायता योजना से मिलेगी आर्थिक मदद कारगिल विजय दिवस 2026: देश आज मना रहा 27वां कारगिल विजय दिवस, वीर शहीदों को श्रद्धांजलि यूसीसी की जरूरत क्यों पड़ी, सरकार पहले बताए जनता की राय क्या है: उमंग सिंघार खाटू श्याम जा रहे बाइक सवारों को कार ने मारी टक्कर,वृद्धा की मौत, दो घायल
Header Ad

पाकिस्तान से आई हवा, दिल्ली में लोगों को सांस लेने में होने लगी दिक्कत… अगले कई दिन मुश्किल भरे

दिल्ली-एनसीआर के ऊपर आसमान पर अचानक धूल का गुबार छा गया है. गुरुवार सुबह से मौसम में हुए बदलाव से लोगों को सांस लेने में दिक्कत हो रही है. मौसम विभाग का कहना है कि पंजाब और हरियाणा में तेज निचले स्तर की पश्चिमी हवाओं के प्रभाव में उत्तरी पाकिस्तान से दिल्ली एनसीआर होते हुए पंजाब और हरियाणा की ओर धूल का गुबार फैल रहा है. विभाग का कहना है कि दिल्ली वालों को अगले कई दिनों तक धूल और बढ़ते तापमान का सामना करना पड़ेगा. वहीं, दिल्ली में आने वाले एक-दो दिन इसी तरीके से डस्ट स्टॉर्म रहेगा.

गुरुवार की सुबह को जब दिल्ली-NCR के लोग सो कर उठे तो उन्हें धूल भरे आसमान का सामना करना पड़ा. लोगों को एक बार महसूस हुआ कि शायद आंधी चलने से धुंध आसमान पर छा गई, लेकिन सुबह हवा की गतिविधि न होने से मौसम के मिजाज का पता चला. मौसम विभाग के मुताबिक, बुधवार रात को आए बादलों के कारण पालम क्षेत्र में अचानक 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलीं, जिससे धूल के महीन कण निचले वायुमंडल में चले गए, जिससे विजिबिलिटी में कमी आई.

धूल का कारण बन रहा प्रेशर ग्रिड

दिल्ली के मौसम हुए परिवर्तन को लेकर मौसम विभाग के सीनियर साइंटिस्ट नरेश कुमार ने TV9 से बात करते हुए कहा कि दिल्ली-NCR में अचानक से धूल का कारण राजस्थान में बन रहा प्रेशर ग्रिड है. उन्होंने बताया कि राजस्थान में कई इलाकों में टेंपरेचर एकदम से बढ़ रहा है तो कहीं पर एकदम से कम हो रहा है. उनका कहना है कि इसी के चलते प्रेशर ग्रिड हो रहा है. राजस्थान में धूल भरी आंधी चल रही है, जो पंजाब हरियाणा होते हुए दिल्ली एनसीआर में आई है.

UP-बिहार समेत कई राज्यों में हीटवेव का अलर्ट

नरेश कुमार ने बताया कि राजस्थान में इस तरीके की एक्टिविटी 2 से 3 दिन तक रहेगी. इधर, मौसम विभाग ने राजस्थान, मध्य प्रदेश, ओडिशा, उत्तर प्रदेश, हरियाणा और पंजाब के कुछ हिस्सों के लिए हीटवेव का ऑरेंज अलर्ट भी जारी किया है.मौसम विभाग की माने तो अगले कई दिनों तक इसी तरीके का मौसम बना रहेगा, साथ ही तापमान में भी वृद्धि देखने को मिलेगी. ऐसे में दिल्ली का अधिकतम तापमान 42 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24 से 25 डिग्री रहने की संभावना है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.