Logo
ब्रेकिंग
VIDEO :Fire 🔥 on highway बैतूल भोपाल हाइवे पर ट्राला पलटा,लगी आग The court's decision शादी में चाकू बाजी में हुई हत्या के दोषियों को उम्रकैद अंतर्राज्यीय बाइक चोर पकड़ाया, भैंसदेही पुलिस ने जंगल में छिपाकर रखी बाइकें बरामद भाजपा नेता की जमीन नपवाने गए राजस्व, पुलिस अमले पर हमला बैतूल में हेलमेट चेकिंग अभियान: 14 कर्मचारियों पर जुर्माना, प्रशासन की सख्ती बढ़ी शनिवार बैतूल आयेंगे सीएम मोहन यादव,सुरभि खण्डेलवाल को अर्पित करेंगे श्रद्धा सुमन India Heatwave Alert: कई राज्यों में 40°C पार, IMD की बड़ी चेतावनी चार साल की जैनब ने रखा रोजा। आत्मसंयम,सब्र,अनुशासन का दिया संदेश धुरंधर का दूसरा वर्जन इसी महीने होगा रिलीज, रणवीर नजर आएंगे अंडर कव्हर एजेंट सांझवीर टाईम्स के प्रतिष्ठा अलंकरण समारोह में जिले की 22 विभूतियां सम्मानित
Header Ad

पहाड़ों पर चढ़ाई से सुपारी किलर्स थके, बोले-नहीं करेंगे हत्या, सोनम चिल्लाई- 20 लाख देंगे, Kill Raja

इंदौर के राजा रघुवंशी मर्डर केस में मुख्य आरोपी पत्नी सोनम रघुवंशी और उसके प्रेमी राज की गिरफ्तारी के बाद नए-नए खुलासे हो रहे हैं. पुलिस ने इस वारदात को अंजाम देने वाले तीन सुपारी किलर्स को भी अरेस्ट कर लिया है. पुलिस सूत्रों के मुताबिक, मेघालय के शिलॉन्ग में पहाड़ चढ़ते-चढ़ते सुपारी किलर्स थक गए थे. उन्होंने साफ मना कर दिया था कि वो राजा की हत्या नहीं करेंगे. लेकिन सोनम ने उनको पैसों का लालच दिया. उसने अपराधियों से वादा किया कि अगर वो वारदात को अंजाम तक पहुंचा देंगे तो वो उन्हें तय रकम की 40 गुना राशि देगी.

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, 23 मई को फोटोशूट के बहाने सोनम राजा को सुनसान पहाड़ी इलाके में ले गई. वह खुद पीछे रुक गई और तीनों सुपारी किलर्स राजा की ओर आगे बढ़े. जैसे ही जगह खाली मिली, सोनम ने चिल्लाकर कहा मार दो इसे. इसके बाद आरोपी विशाल चौहान ने राजा के सिर पर कुल्हाड़ी से वार किया. साथ चल रहा एक और आरोपी आकाश राजपूत दूर से बाइक पर निगरानी करता रहा.

हत्या के बाद 20 लाख का लालच, 15 हजार की पेशगी

आरोपियों ने पुलिस को बताया कि वे पहाड़ी चढ़ते-चढ़ते थक गए थे और मना कर दिया था. तब सोनम ने कहा 20 लाख दूंगी, पर मारना पड़ेगा. उसी समय राजा के पर्स से 15 हजार रुपये निकालकर उन्हें दिए गए. हालांकि, पहले अपराधियों से राजा की मर्डर के लिए 50 हजार रुपये में ही डील हुई थी.

राजा के अंतिम संस्कार में मौजूद था राज

बताया जा रहा है कि हत्या के आरोप में पकड़ा गया राज कुशवाह न सिर्फ राजा के अंतिम संस्कार में मौजूद था, बल्कि वहां राजा के ससुर देवी सिंह को कंधा देते और ढांढस बंधाते हुए भी नजर आया. इसका एक वीडियो भी सामने आया है. वीडियो में राज कुशवाह भावुक मुद्रा में नजर आता है, जैसे कोई करीबी अपना सब कुछ खो बैठा हो.

23 मई को राजा की मिली थी लाश

23 मई को जब राजा की लाश मेघालय के शिलॉन्ग के जंगलों से बरामद हुई थी. सोनम और राजा हनीमून मनाने शिलॉन्ग गए थे. इसी दौरान अपराधियों ने राजा की हत्या कर दी और लाश को खाई में फेंक दिया. वारदात के बाद सोनम शिलॉन्ग से गाजीपुर भाग गई थी. पुलिस ने इस मामले में सोनम और उसके प्रेमी सहित तीनों सुपारी किलर्स को अरेस्ट कर लिया है. सोनम को गाजीपुर से पुलिस मेघालय के शिलॉन्ग लेकर जा रही है. वहीं पर सोनम से पुलिस पूछताछ करेगी.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.