Logo
ब्रेकिंग
बैतूल बनेगा खेलो का हब, कुकरु को मिनी शिमला बनाने की तैयारी,हेमंत खंडेलवाल के प्रयास रंग लाए, मिली 4... जरूरतमंदों के जीवन की रक्षा का संदेश लेकर आगे बढ़ा रक्तदान अभियान, सनातनी विनोद कुमार बिंदल के मंदिर... सतपुड़ा वैली पब्लिक स्कूल बना बैतूल का नंबर 1 को-एड डे स्कूल, एजुकेशनवर्ल्ड इंडिया स्कूल रैंकिंग 202... बैतूल में SevaMitra की शुरुआत, अब घर बैठे बुक करें होम सर्विस फोन नहीं उठाते सीईओ,मीडियाकर्मियों में नाराजगी,ज्ञापन सौंपा Ola Uber Ban Chandigarh: ओला-उबर के लाइसेंस रद्द होने के बाद शुरू हुई 'भारत टैक्सी', जानिए यात्रियों... Haryana News: लगातार चौथी बार देश में अव्वल रही करनाल शुगर मिल, केंद्रीय मंत्रियों ने दी प्रतिष्ठित ... NCC DG Team Selection: हरियाणा के होनहार शूटर विजयन्त ढाण्डा ने बढ़ाया राज्य का मान, देश के टॉप-12 शू... Haryana Road Mishap: नूंह सड़क हादसे में चार लोगों की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल; पुलिस जांच में ज... Haryana Crime News: पानीपत में اغवा हुआ बच्चा बरामद, एक लाख में बेचने की थी डील; पुलिस ने दो को दबोच...
Seva Mitra
Header Ad

दिल्ली को मिलने वाली है गर्मी से राहत, मौसम विभाग ने बताया- कब से शुरू होगी बारिश?

दिल्ली भीषण गर्मी और हीटवेव की चपेट में है. अनुमान है कि अगले 24 घंटों के दौरान दिल्ली का तापमान 45 डिग्री तक पहुंच सकता है. यही नहीं, एनसीआर के अलग-अलग इलाकों में हीटवेव की स्थिति बनी रह सकती है. मौसम विभाग ने हीटवेव को लेकर ऑरेंज अलर्ट भी जारी किया है. हालांकि, मौसम विभाग ने 11 जून को देर शाम तक बारिश के होने की संभावना जताई है.

मौसम विभाग ने अगले सात दिनों के लिए जो पूर्वानुमान जारी किया है, उसके अनुसार 11 जून तक अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है. अलग-अलग इलाकों में हीटवेव की स्थिति बनी रहेगी. 11 जून को दिल्ली में अधिकतम तापमान 43 से 45 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है. 11 जून तक दिन में गर्म हवाएं चलेंगी और कुछ इलाकों में धूल भरी आंधी (20-30 किमी प्रति घंटा) भी चल सकती है.

12 जून से बदलेगा मौसम

विभाग के मुताबिक, 12 जून से दिल्ली-एनसीआर के मौसम में बदलाव की संभावना है. इस दिन से आसमान में आंशिक बादल छाए रहेंगे और हल्की बारिश या गरज-चमक के साथ बूंदाबांदी हो सकती है. इस दिन “हॉट एंड ह्यूमिड कंडीशन” का अनुमान जताया गया है और येलो अलर्ट जारी किया गया है.

13 से 15 जून के बीच गर्मी से कुछ राहत मिलेगी. 13 से 15 जून के बीच तेज हवाएं और गरज के साथ बारिश के होने की संभावना है. मौसम विभाग ने इन दिनों अधिकतम तापमान के घटकर 37-41 डिग्री सेल्सियस पर आने की संभावना जताई है.

अन्य राज्यों में कैसा रहेगा मौसम?

केवल दिल्ली ही नहीं, समूचे उत्तर भारत में गर्मी ने अपना प्रचंड रूप दिखाना शुरू कर दिया है. जम्मू-कश्मीर में अगले तीन दिनों के लिए हीटवेव की स्थिति को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है. पंजाब और हरियाणा में भी हीटवेव को लेकर चार दिनों के लिए ऑरेंज अलर्ट घोषित किया है.

राजस्थान में हालात और गंभीर हैं. पश्चिमी राजस्थान में हीटवेव के साथ ‘वॉर्म नाइट’ (गर्म रातों) की चेतावनी दी गई है. क्षेत्र में अगले दो दिनों के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है. वहीं पूर्वी राजस्थान में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है.

उत्तर प्रदेश और मध्यप्रदेश भी इस भीषण गर्मी से अछूते नहीं हैं. पश्चिमी व पूर्वी उत्तर प्रदेश तथा उत्तर मध्यप्रदेश में भी तापमान में वृद्धि की संभावना को देखते हुए येलो अलर्ट जारी किया गया है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.