Logo
ब्रेकिंग
बैतूल जिला बना भूकंप का केंद्र, मुलताई और पांढुर्णा में महसूस हुए तेज झटके बैतूल मोहदा के खेरा में बड़ा हादसा: श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, 25 घायल, एक बुजुर्ग की ... बैतूल के बर्राढाना गांव में भीषण आग: 15 से अधिक मकान जले, 90% गांव तबाह पांचवीं,आठवीं फेल के लिए राहत की खबर,1 जून से होगी परीक्षा लल्ली और शिवाजी चौक को बड़े शहरों की तरह बनाए।कलेक्टर ने प्रस्ताव बनाने को कहा बेजुबान के लिए इंसानियत: झुलसे बंदर को युवकों ने गोद में बैठाकर 35 किमी दूर पहुंचाया अस्पताल बैतूल के छात्रों का कमाल: गुंजन देशमुख 10वीं में 5वें स्थान पर, ऋतुजा देशपांडे 12वीं गणित में 7वीं र... बैतूल: शराब दुकानों के टेंडर में लापरवाही, जिला आबकारी अधिकारी अंशुमन सिंह चिढ़ार निलंबित बैतूल जिले की नगरपालिकाओं में एल्डरमैन नियुक्त VIDEO :Fire 🔥 on highway बैतूल भोपाल हाइवे पर ट्राला पलटा,लगी आग
Header Ad

पंजाब पुलिस ने अकाली नेताओं को किया नजरबंद, जानें क्यों…

टांडा उड़मुड़ : शिरोमणि अकाली दल के सीनियर नेता और पूर्व कैबिनेट मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया की आज मोहाली कोर्ट में होने वाली पेशी के मद्देनज़र, हलका टांडा के अकाली नेताओं को पंजाब पुलिस द्वारा आज सुबह घरों में नजरबंद कर दिया गया।

पुलिस द्वारा शिरोमणि अकाली दल के ज़िला प्रधान लखविंदर सिंह लखी, पूर्व मंत्री चौधरी बलवीर सिंह मियाणी, हलका इंचार्ज टांडा अरविंदर सिंह रसूलपुर, यूथ नेता सरबजीत सिंह मोमी और अन्य अकाली नेताओं व कार्यकर्ताओं को घरों में ही नजरबंद किया गया, ताकि वे किसी भी तरह से चंडीगढ़ में पेशी के समय पहुंच न सकें। सुबह 5 बजे से ही टांडा पुलिस ने अकाली नेताओं को उनके घरों में नजरबंद कर लिया था, और खबर लिखे जाने तक वे घरों में ही नजरबंद थे।

इस संबंध में जब डीएसपी टांडा, दविंदर सिंह बाजवा से बात की गई तो उन्होंने बताया कि पंजाब सरकार के निर्देशों के तहत कानून-व्यवस्था की स्थिति बनाए रखने के लिए यह कार्रवाई की गई है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.