Logo
ब्रेकिंग
नागपुर एम्स में चार साल के हर्ष की मौत, कोल्ड्रिफ कफ सिरप कांड का था पीड़ित, चार माह से ICU में चल र... लोकायुक्त ट्रैप में फंसे बैतूल नायब तहसीलदार के रीडर को चार साल की सजा ई-साइकिल की बैटरी में धमाका, दिव्यांग युवक जिंदा जला महाराष्ट्र के डिप्टी CM अजीत पवार की विमान हादसे में मौत, बारामती में हुआ हादसा एसआईआर–2026 में बैतूल को बड़ी उपलब्धि, कलेक्टर नरेन्द्र सूर्यवंशी को राज्यपाल ने किया सम्मानित बैतूल के लिए गर्व का क्षण — मोहन नागर को मिलेगा पद्मश्री सम्मान बैतूल में भीषण सड़क हादसा: स्कॉर्पियो ने भूतपूर्व सैनिक और भतीजे को मारी टक्कर, दोनों की हालत गंभीर,... डेढ़ करोड़ के छात्रवृत्ति घोटाले का तीसरा आरोपी प्रकाश बंजारे गिरफ्तार, दो पहले ही पकड़े जा चुके भैंसदेही में बड़ा हादसा: स्कूल बस और तूफान की टक्कर में छात्रा की मौत, 11 बच्चे घायल नो पार्किंग में बाइक खड़ी करने पर आरपीएफ ने लगाई जैमर — शराबी युवक ने गुस्से में बाइक को लगाई आग, स्...
Header Ad

पंजाब के लिए बड़ा Action Plan तैयार, DGP ने Tweet कर किए खास ऐलान

0

चंडीगढ़: पंजाब के डीजीपी गौरव यादव ने राज्य स्तर पर कानून-व्यवस्था की समीक्षा बैठक वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से की। इस बैठक में एंटी-गैंगस्टर टास्क फोर्स, काउंटर इंटेलिजेंस विंग के प्रमुखों समेत सभी रेंज डीआईजी, पुलिस कमिश्नर, एसएसपी, सब डिवीजन डीएसपी और एसएचओ शामिल हुए। बैठक के दौरान डीजीपी ने सूबे भर के डिवीजनल डीएसपी और एसएचओ से सीधी बातचीत की और उनका अनुभव तथा फीडबैक जाना। उन्होंने कहा कि स्थानीय स्तर के सुझाव लोगों के साथ भरोसेमंद संबंध बनाने और राज्य स्तर पर साझा कार्रवाई को मजबूत करने के लिए बेहद अहम हैं।

PunjabKesari

  • पंजाब पुलिस ने 87% की दोष सिद्धि दर हासिल की है, जो देश में सबसे अधिक है। यह प्रोफेशनल और प्रभावी जांच का परिणाम है।
  • नशों के खिलाफ मुहिम और तेज की जा रही है। ड्रग डिटेक्शन किट्स और एफएसएल रिपोर्ट्स जल्द मिलने से न्याय प्रक्रिया तेज होगी।
  • आने वाले त्यौहारों के मौसम के लिए विशेष सुरक्षा योजना तैयार की गई है। इसमें रात के समय पीसीआर पेट्रोलिंग, बैरिकेडिंग, लाइटिंग और रोकथाम के लिए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात रहेगा।

डीजीपी गौरव यादव ने कहा कि पंजाब पुलिस पूरी तरह से तैयार है और राज्य में अमन-चैन, भाईचारे और हर नागरिक की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए वचनबद्ध है।

बैठक के दौरान हुए बड़े ऐलान:

  • पंजाब सरकार ने 4,500 नए सिपाहियों की भर्ती को मंजूरी दी है। इन्हें चरणबद्ध तरीके से भरा जाएगा, जिससे जमीनी स्तर पर पुलिसिंग मजबूत होगी।
  • हर जिले में सोशल मीडिया मॉनिटरिंग सेल बनाए जाएंगे, जो अफवाहें, नफरती भाषा और अपराध की महिमा करने वाली सामग्री को रोकने में मदद करेंगे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.