Logo
ब्रेकिंग
बैतूल में इंस्टग्राम पर झांसा देकर सवा दो लाख की ठगी, शाजापुर से पकड़ाया आरोपी एयरफोर्स में चयनित मोहित की जीजा और चेचेरे भाईयों ने कर दी हत्या, जमीन हड़पने की लालच, पुरानी रंजिश ... महदगांव के फोटोग्राफर युवक की सड़क हादसे में मौत, पेट्रोल लेने जाते समय अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर बैतूल: पांच मंदिरों में चोरी के आरोपी का हुलिया जारी, माता की चुनरी ओढ़कर वारदात करता आया नजर; पहचान... बैतूल में NSUI का प्रदर्शन: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का पुतला फूंका, राष्ट्रपति के नाम तहसीलदार ... दो दिन पहले पानी में मिली लाश निकली हत्या: अवैध संबंधों के विवाद में गमछे से गला घोंटकर युवक की हत्य... बैतूल: अतिरिक्त यात्री भीड़ को देखते हुए नागपुर-दानापुर स्पेशल ट्रेन 3 अगस्त को चलेगी, बैतूल में तड़... वन क्षेत्र में अवैध कटाई और वन्यजीव का आवास नष्ट करने वाले 3 आरोपी गए जेल, वन विभाग ने 98.63 हजार रु... कल से हड़ताल पर रहेंगे जिले के 475 पटवारी, राजस्व सेवाएं होंगी प्रभावित बैतूल: एक ही रात में पांच मंदिरों में चोरी से सनसनी, घरों के दरवाजे बाहर से लॉक कर वारदात; सीसीटीवी ...
Header Ad

गजब का मध्य प्रदेश! जेल में बंद है पटवारी, फिर भी हो गया ट्रांसफर, वायरल हुआ नोटिस तो…

मध्य प्रदेश से अजब-गजब खबर सामने आई है. यहां सरकारी अधिकारियों के ट्रांसफर चल रहे हैं. इसी क्रम में विभाग ने ऐसे पटवारी का ट्रांसफर कर दिया जो कि जेल में बंद है. यह तबादला हुआ है विजयपुर तहसील से बड़ौदा तहसील में हैं. जब से पटवारी के ट्रांसफर का नोटिस सामने आया है, यह देखते ही देखते सोशल मीडिया पर भी वायरल हो गया है. यहां तक कि तमाम नेता भी इस पर खूब चुटकी ले रहे हैं.

पटवारी हेमंत मित्तल पर श्योपुर जिले में बाढ़ राहत राशि में अनियमितता का गंभीर आरोप है. इस मामले में उनकी गिरफ्तारी हुई. फिलहाल वो में जेल में हैं. लेकिन प्रशासन ने एक ऐसा कदम उठाया, जिसने सबको चौंका दिया. जेल में होने के बावजूद उनका ट्रांसफर ऑर्डर जारी हो गया. वह भी विजयपुर से बड़ौदा तहसील में.

सोशल मीडिया पर हो रही चर्चा

इस खबर ने सोशल मीडिया पर सनसनी मचा दी. विपक्ष के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने इसे ‘तबादला उद्योग’ का नमूना बताते हुए सरकार पर निशाना साधा. एक यूजर ने लिखा, जेल में बैठे पटवारी का ट्रांसफर? यह तो डबल इंजन नहीं, ट्रिपल इंजन की स्पीड है! दूसरे ने लिखा- अब तो ट्रांसफर हो गई, भेज दीजिए वहां इन्हें. तीसरे यूजर ने लिखा- लगता है नशे-नशे में ही ट्रांसफर कर दिया है किसी ने. वहीं, कुछ लोगों ने इसे प्रशासनिक लापरवाही करार दिया.

विपक्ष ने ली ट्रांसफर पर चुटकी

यह मामला अब राजनीतिक गलियारों में भी गूंज रहा है. विपक्ष ने इसे भ्रष्टाचार का प्रतीक बताया. कांग्रेस ने साधा निशानापूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण यादव ने इस ट्रांसफर पर सवाल खड़े किए हैं. उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर लिखा- मध्य प्रदेश में तबादला उद्योग पूरी तेजी से चल पड़ा. श्योपुर जिले में बाढ़ राहत राशि में हुई गड़बड़ी के प्रकरण में पटवारी हेमंत मित्तल जेल में बंद है उसके बाद भी विजयपुर तहसील से बड़ौदा तहसील में ट्रांसफर कर दिया. वाह डबल इंजन की सरकार. ट्रांसफर उद्योग भी डबल तेजी से चला है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.