Logo
ब्रेकिंग
सांझवीर टाईम्स के प्रतिष्ठा अलंकरण समारोह में जिले की 22 विभूतियां सम्मानित आर डी कोचिंग के विद्यार्थियों ने जे ई ई मैंस में हासिल की उत्कृष्ट सफलता, 99.68 परसेंटाइल हासिल कर स... Live: एमपी विधानसभा में बजट पेश कर रहे वित्त मंत्री देवड़ा, जानिए किसको क्या मिला नई दिल्ली से ताम्रम जा रही GT एक्सप्रेस के पार्सल वैन में लगी आग, बड़ा हादसा टला 13 फरवरी को सारणी में लगेगा रोजगार मेला, 9 कंपनियां करेंगी भर्ती, 775 से अधिक पदों पर मौका नागपुर एम्स में चार साल के हर्ष की मौत, कोल्ड्रिफ कफ सिरप कांड का था पीड़ित, चार माह से ICU में चल र... लोकायुक्त ट्रैप में फंसे बैतूल नायब तहसीलदार के रीडर को चार साल की सजा ई-साइकिल की बैटरी में धमाका, दिव्यांग युवक जिंदा जला महाराष्ट्र के डिप्टी CM अजीत पवार की विमान हादसे में मौत, बारामती में हुआ हादसा एसआईआर–2026 में बैतूल को बड़ी उपलब्धि, कलेक्टर नरेन्द्र सूर्यवंशी को राज्यपाल ने किया सम्मानित
Header Ad

ऑपरेशन सिंदूर के बाद ओंकारेश्वर भगवान से भारतीय सेनाओं के विजय की कामना! POK मिलाकर हिंगलाज माता मंदिर को पाने के लिए हुई प्रार्थना

खंडवा : भारतीय सेना द्वारा पाकिस्तान में स्थित आतंकी ठिकानों के खिलाफ चलाए गए ऑपरेशन सिंदूर के बाद अब देशभर में प्रार्थनाओं का दौर जारी है। इसी कड़ी में द्वादश ज्योतिर्लिंग ओंकारेश्वर में भी भारतीय सेना के लिए विशेष अनुष्ठान हुआ है। जिसके तहत भगवान ओंकारेश्वर का विशेष पूजन किया गया है। साथ ही यह कामना की गई है, कि भारतीय सेना को हर मोर्चे पर विजय प्राप्त हो और जहां भी हमारी सेना खड़ी हो वहां हमारा तिरंगा शान से लहराए। वहीं भारत सरकार को बधाई देने के साथ ही पीओके को भारत में मिलाकर 51 शक्तिपीठों में शामिल हिंगलाज माता मंदिर तक कॉरिडोर बनाने की भी प्रार्थना की गई है।

ओंकारेश्वर मंदिर के पुरोहित पंडित डंकेश्वर दीक्षित ने बताया कि हमारी सेना ने पराक्रम दिखाते हुए ऑपरेशन सिंदूर चलाकर पहलगाम हमले का बदला लिया है। ओंकारेश्वर भगवान की विशेष पूजा, अर्चना कर हमने भारतीय सेना की इसी तरह हमेशा विजय हो इसकी कामना की है। साथ ही इस काम के लिए भारत सरकार को भी बधाई और हमारी भोले बाबा से यह प्रार्थना है, कि जल्दी ही हमारी सेना पीओके को भारत में मिलाकर 51 शक्तिपीठों में शामिल हिंगलाज माता मंदिर को भी भारत में मिला लेगी और वहां भी कॉरिडोर बनेगा। जिससे भारत के श्रद्धालु वहां सरलता से दर्शन कर सकेंगे ऐसी प्रार्थना की है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.