Logo
ब्रेकिंग
Delhi Police Action: केशवपुरम और स्वरूप नगर में सनसनीखेज वारदातें, दुष्कर्म और हत्या के मामलों में आ... Delhi Fire Accident: मोतीनगर में मकान में लगी भीषण आग, एलपीजी सिलेंडर फटने से एक शख्स की मौत Bahadurgarh News: घंटों लाइन में खड़े रहने को मजबूर लोग, आधार अपडेशन के लिए टोकन सिस्टम लागू करने की... Punjab Singer R Nait: कमालपुर में हुई थी शूटिंग, हथियारों वाला वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने शुर... Kaithal Police Action: दुष्कर्म मामले में समझौते का खेल बेनकाब, कोर्ट परिसर में पैसे लेने वाले आरोपी... GT Road Gannaur Crime News: सीसीटीवी में कैद हुआ भीषण सड़क हादसा, पुलिस आरोपी ट्रक चालक की तलाश में ... Haryana Teacher Achieves Success in Swimming: शिक्षा के बाद अब खेल जगत में चमका मंजू दहिया का नाम, द... Disha Salian Case: 'मातोश्री' पहुंचे दिशा सालियान के पिता; आदित्य ठाकरे से मांगी बिना शर्त माफी और 5... Etawah Crime News: जमीन बेचने के बाद रहस्यमय परिस्थितियों में मिला शख्स का शव, पत्नी ने लगाया हत्या ... Kosi River Elephant Video: कॉर्बेट लैंडस्केप में नदी पार कर रहा था हाथियों का झुंड, उफनती धारा में ब...
Header Ad

Ludhiana के लोगों के लिए खतरे की घंटी! जरूरी होने पर ही निकलें घर से बाहर…

लुधियाना: महानगर में लगातार प्रचंड रूप धारण करती जा रही हीट वेव को लेकर मौसम विभाग द्वारा यैलो अलर्ट जारी कर दिया है।  रविवार को दोपहर तक तापमान 40.6 डिग्री सैल्सियस का आंकड़ा पार कर गया। सीधी पड़ने वाली तीखी धूप शहरवासियों को बुरी तरह से बेहाल कर रही है। भयानक गर्मी और तेज धूप का प्रकोप झेल रहे शहर वासियों विशेष कर दोपहर के समय सड़कों पर सफर करने वाले लोगों का कहना है कि मौसम को लेकर ऐसे बुरे हालत तो आमतौर पर मई महीने के अंत तक पैदा होते थे जो अबकी बार अप्रैल में ही पैदा हो गए।

पंजाब केसरी के छायाकार द्वारा कैमरे में कैद की गई तस्वीरों में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि दोपहर के समय शहर की अधिकतर सड़के पूरी तरह से सुनसान पड़ी दिखाई दे रही है और इस बीच सड़कों पर सफर करने वाले दो पहिया वाहन चालकों सहित पैदल चलने वाले राहगीर और रिक्शा चालक गर्मी के कारण चेहरे को कपड़े से कवर करने सहित तेज धूप में बार बार पसीना पोंछने को मजबूर हो रहे हैं ।

वहीं पंजाब एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी में तैनात मौसम विभाग की माहिर डाक्टर पवनीत कौर किंगरा के अनुसार महानगर में लगातार पड़ रही हीटवेव को देखते हुए यैलो अलर्ट जारी किया है, ऐसे में शहर वासियों को बहुत जरूरी काम होने पर ही दिन के समय घर से बाहर निकालने की सलाह दी जाती है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.