Logo
ब्रेकिंग
बैतूल: शराब दुकानों के टेंडर में लापरवाही, जिला आबकारी अधिकारी अंशुमन सिंह चिढ़ार निलंबित बैतूल जिले की नगरपालिकाओं में एल्डरमैन नियुक्त VIDEO :Fire 🔥 on highway बैतूल भोपाल हाइवे पर ट्राला पलटा,लगी आग The court's decision शादी में चाकू बाजी में हुई हत्या के दोषियों को उम्रकैद अंतर्राज्यीय बाइक चोर पकड़ाया, भैंसदेही पुलिस ने जंगल में छिपाकर रखी बाइकें बरामद भाजपा नेता की जमीन नपवाने गए राजस्व, पुलिस अमले पर हमला बैतूल में हेलमेट चेकिंग अभियान: 14 कर्मचारियों पर जुर्माना, प्रशासन की सख्ती बढ़ी शनिवार बैतूल आयेंगे सीएम मोहन यादव,सुरभि खण्डेलवाल को अर्पित करेंगे श्रद्धा सुमन India Heatwave Alert: कई राज्यों में 40°C पार, IMD की बड़ी चेतावनी चार साल की जैनब ने रखा रोजा। आत्मसंयम,सब्र,अनुशासन का दिया संदेश
Header Ad

एंटी नारकोटिक टास्क फोर्स व BSF का सांझा ऑपरेशन, अंतरराष्ट्रीय मूल्य की हेरोइन सहित 2 गिरफ्तार

फिरोजपुर : पाकिस्तान के नशा तस्कर भारतीय तस्करों को हेरोइन भेजने की नापाक कोशिशें करते रहते है लेकिन बीएसएफ, पंजाब पुलिस और एंटी नारकोटिक टास्क फोर्स उनकी नापाक हरकतों को नाकाम करती आ रही है। फिरोजपुर भारत पाक बॉर्डर पर एंटी नारकोटिक टास्क फोर्स फिरोजपुर रेंज ने बीएसएफ के साथ मिल कर सांझे ऑपरेशन के दौरान 3 किलो 339 ग्राम हेरोइन और एक ड्रोन बरामद करते हुए 2 युवाओं को गिरफ्तार किया है जिनके खिलाफ मामला दर्ज कर आगे जांच की जा रही है।

यह जानकारी देते हुए आज आयोजित पत्रकार सम्मेलन में एंटी नारकोटिक टास्क फोर्स फिरोजपुर रेंज के एस पी गुरप्रीत सिंह और बीएसएफ के अधिकारियों ने बताया कि रात देर एंटी नारकोटिक टास्क फोर्स फिरोजपुर रेंज की पुलिस बीएसएफ के साथ गांव खूंदर उताड (ममदोट) के एरिया में सरहद के पास पेट्रोलिंग कर रही थे तो उन्हें सरहद के पास संदिग्ध हरकत दिखाई दी जिसके बाद उस एरिया का सच ऑपरेशन चलाया तो खेतों एक बड़ा ड्रोन और 2 किलो 640 ग्राम हेरोइन पकड़ी गई और उसके बाद ए.एन.टी.एफ फिरोजपुर रेंज द्वारा टेकनिकल की मदद के साथ जांच की गई और फिरोजपुर के गांव माछीवाड़ा के 2 नौजवानों को विरासत में लिया गया जिनसे 699 ग्राम और हेरोइन बारामद हुई ।

उन्होंने बताया कि यह दोनों युवक पाकिस्तानी नशा स्मगलरों के साथ व्हाट्सएप के माध्यम से बात करते थे ओर ड्रोन के जरिए हेरोइन मंगवाते थे। एसपी गुरप्रीत सिंह ने बताया कि यह नशा तस्कर पहले भी 3/4 बार पाकिस्तानी तस्करों से हेरोइन मंगवा चुके हैं । उन्होंने बताया कि पुलिस द्वारा इस मामले में और जांच की जा रही है और जिन्होंने हेरोइन की डिलीवरी लेनी थी उनको भी गिरफ्तार किया जाएगा । जानकारी के अनुसार पकड़ी गई हेरोइन की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करोड़ों रुपए बताई जाती है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.