Logo
ब्रेकिंग
जरूरतमंदों के जीवन की रक्षा का संदेश लेकर आगे बढ़ा रक्तदान अभियान, सनातनी विनोद कुमार बिंदल के मंदिर... सतपुड़ा वैली पब्लिक स्कूल बना बैतूल का नंबर 1 को-एड डे स्कूल, एजुकेशनवर्ल्ड इंडिया स्कूल रैंकिंग 202... बैतूल में SevaMitra की शुरुआत, अब घर बैठे बुक करें होम सर्विस फोन नहीं उठाते सीईओ,मीडियाकर्मियों में नाराजगी,ज्ञापन सौंपा Ola Uber Ban Chandigarh: ओला-उबर के लाइसेंस रद्द होने के बाद शुरू हुई 'भारत टैक्सी', जानिए यात्रियों... Haryana News: लगातार चौथी बार देश में अव्वल रही करनाल शुगर मिल, केंद्रीय मंत्रियों ने दी प्रतिष्ठित ... NCC DG Team Selection: हरियाणा के होनहार शूटर विजयन्त ढाण्डा ने बढ़ाया राज्य का मान, देश के टॉप-12 शू... Haryana Road Mishap: नूंह सड़क हादसे में चार लोगों की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल; पुलिस जांच में ज... Haryana Crime News: पानीपत में اغवा हुआ बच्चा बरामद, एक लाख में बेचने की थी डील; पुलिस ने दो को दबोच... Gurnam Singh Chaduni Mahapanchayat: धान खरीद की मांग पर अड़े किसान, हाईवे पर बीती रात; आज होगी बड़ी ...
Seva Mitra
Header Ad

आउट होने के बाद की शर्मनाक हरकत: भारतीय खिलाड़ी के सामने आपत्तिजनक इशारा करना पड़ा भारी, ICC ने फटकार लगाई और सुनाई ये सजा

0

आईसीसी महिला वर्ल्ड कप 2025-26 में टीम इंडिया ने अपना तीसरा मैच साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेला था. इस मुकाबले में भारतीय टीम को हार का सामना करना पड़ा. इस मैच में भले ही साउथ अफ्रीका की टीम बाजी मारने में कामयाब रही, लेकिन उनकी एक खिलाड़ी के खिलाफ बड़ा एक्शन लिया है. इस अफ्रीकी गेंदबाज ने भारतीय बल्लेबाज के सामने कुछ ऐसा किया, जो आईसीसी के नियमों के खिलाफ था. जिसके चलते इस खिलाड़ी को अब सजा सुनाई गई है.

इस अफ्रीकी गेंदबाज के खिलाफ ICC का एक्शन

साउथ अफ्रीका की युवा लेफ्ट-आर्म स्पिनर नॉनकुलुलेको म्लाबा को आईसीसी महिला वर्ल्ड कप 2025-26 के एक रोमांचक मुकाबले में आचार संहिता का उल्लंघन करने के लिए एक डिमेरिट पॉइंट दिया गया है. यह घटना भारत और साउथ अफ्रीका के बीच बेंगलुरु में खेले गए 10वें लीग मैच के दौरान हुई, जहां म्लाबा ने भारतीय बल्लेबाज हरलीन देओल को आउट करने के बाद उनको अलविदा कहने के अंदाज में हाथ हिलाया. इस हरकत को आईसीसी ने बल्लेबाज को उकसाने वाली माना है और म्लाबा को आधिकारिक चेतावनी भी दी है.

घटना तब घटी जब म्लाबा ने देओल को सटीक गेंदबाजी से पवेलियन भेजा. विकेट गिरने के तुरंत बाद म्लाबा ने बल्लेबाज की ओर इशारा करते हुए हाथ हिलाया, जो एक विदाई के संकेत की तरह था. आईसीसी के आचार संहिता के अनुच्छेद 2.5 के तहत यह कार्रवाई ‘विकेट गिरने पर बल्लेबाज को उकसाने वाली भाषा, हरकत या इशारे‘ की श्रेणी में आती है. मैदानी अंपायर जैकुलाइन विलियम्स और किम कॉटन, थर्ड अंपायर कैंडेस ले बोर्डे और फोर्थ अंपायर सू रेडफर्न ने इस पर आपत्ति जताई. जिसके बाद मैच रेफरी ट्रूडी एंडरसन ने जांच के बाद म्लाबा पर कार्रवाई की. ऐसे में म्लाबा ने भी उल्लंघन को मान लिया है.

साउथ अफ्रीका ने रोमांचक मैच में मारी बाजी

महिला वर्ल्ड कप के इस मुकाबले में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 251 रनों का मजबूत लक्ष्य रखा था, लेकिन साउथ अफ्रीका ने आखिरी ओवरों में शानदार चेज करते हुए मैच को जीत लिया. यह साउथ अफ्रीका की तीसरे मैचों में दूसरी जीत थी. वहीं, म्लाबा ने इस मैच में 10 ओवरों में 46 रन देकर दो विकेट हासिल किए, जिसमें हरलीन देओल का विकेट भी शामिल था.

Leave A Reply

Your email address will not be published.