Logo
ब्रेकिंग
बैतूल: शराब दुकानों के टेंडर में लापरवाही, जिला आबकारी अधिकारी अंशुमन सिंह चिढ़ार निलंबित बैतूल जिले की नगरपालिकाओं में एल्डरमैन नियुक्त VIDEO :Fire 🔥 on highway बैतूल भोपाल हाइवे पर ट्राला पलटा,लगी आग The court's decision शादी में चाकू बाजी में हुई हत्या के दोषियों को उम्रकैद अंतर्राज्यीय बाइक चोर पकड़ाया, भैंसदेही पुलिस ने जंगल में छिपाकर रखी बाइकें बरामद भाजपा नेता की जमीन नपवाने गए राजस्व, पुलिस अमले पर हमला बैतूल में हेलमेट चेकिंग अभियान: 14 कर्मचारियों पर जुर्माना, प्रशासन की सख्ती बढ़ी शनिवार बैतूल आयेंगे सीएम मोहन यादव,सुरभि खण्डेलवाल को अर्पित करेंगे श्रद्धा सुमन India Heatwave Alert: कई राज्यों में 40°C पार, IMD की बड़ी चेतावनी चार साल की जैनब ने रखा रोजा। आत्मसंयम,सब्र,अनुशासन का दिया संदेश
Header Ad

संजय सरदार यादव बने युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष, जितेंद्र सिंह इवने प्रदेश महासचिव निर्वाचित, युवक कांग्रेस के चुनाव परिणाम घोषित

0

बैतूल:- आज घोषित हुए युवा कांग्रेस चुनाव परिणामों में संजय सरदार यादव ने शानदार जीत दर्ज कर युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष बैतूल का पद हासिल किया है। संजय यादव को कुल 10,668 वोट मिले। वहीं उनके निकटतम प्रतिद्वंदी प्रदीप कोकाटे को 9,986 वोट प्राप्त हुए। अन्य प्रत्याशियों में कमलेश यादव को 1,135, राहुल परते को 520, विपुल पवार को 73 और तुलसी उइके को 68 वोट मिले।

 

कुल 22,583 वोटर पंजीकृत थे, जिनमें से 133 लोगों ने मतदान नहीं किया। यह चुनाव माह अप्रैल में घोषित किए गए थे। इसके बाद ऑनलाइन नामांकन प्रक्रिया पूर्ण की गई और एक माह तक सदस्यता अभियान चलाया गया था।

 

चुनाव में संजय सरदार यादव को निलय डागा का समर्थक माना जा रहा है, जबकि प्रदीप कोकाटे को पूर्व मंत्री सुखदेव पांसे और हेमंत वाग्दरे का समर्थन प्राप्त था।

 

साथ ही जितेंद्र सिंह इवने को युवा कांग्रेस प्रदेश महासचिव पद पर निर्वाचित किया गया है। इसके अलावा योगेश एरुलू (सारणी) प्रदेश महासचिव और दिगंबर पारदी (आमला) प्रदेश सचिव चुने गए हैं।

 

विधानसभा वार नियुक्तियों में —

 

बैतूल विधानसभा अध्यक्ष: प्रीतेश गंगारे

 

घोड़ाडोंगरी विधानसभा अध्यक्ष: धर्मेंद्र ब्रह्मा भलावी

 

भैंसदेही विधानसभा अध्यक्ष: महेश थोतेंकर

 

मुल्ताई विधानसभा अध्यक्ष: सचिन लिखितकर

 

आमला विधानसभा अध्यक्ष: यशवंत हुडे

 

इसी के साथ जिले के सभी ब्लॉकों में ब्लॉक अध्यक्षों की भी नियुक्ति की गई है, जिससे युवा कांग्रेस का संगठनात्मक ढांचा अब पूरी तरह सक्रिय हो गया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.